नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता राजकुमार राव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज राजकुमार ने अपनी जिंदगी के 37 साल पूरे कर लिए हैं। राजकुमार पहली बार बड़े पर्दे पर साल 2010 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म रन में दिखाई दिए थे। इसके बाद वो दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा में दिखाई दिए थे। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान कोई-पो-चे से मिली। रील की दुनिया में कई खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ फिल्में कर चुके राजकुमार राव असली जिंदगी में कुंवारे हैं। लेकिन वो कई सालों से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वो नाम कोई और नहीं बल्कि पत्रलेखा पॉल हैं। पत्रलेखा और राजकुमार राव का रिश्ता बहुत पुराना है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2010 से दोनों एक दूसरे के साथ हैं। आज जन्मदिन के मौके पर पत्रलेखा ने राजकुमार के लिए एक खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है।
Social Media: राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने दी जन्मदिन की बधाई, रोमांटिक पोस्ट के साथ लिखा- बाकी बातें घर पर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस इंस्टा पोस्ट में पत्रलेखा ने लिखा है कि "तुम जानते हो कि तुम मेरे लिए क्या मायने रखते हो। मैं हमेशा चाहती हूं कि तुम हर किरदार में खुद से आगे निकल जाओ क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम भी अपने लिए यही चाहते हो। शुक्रिया, इस कठिन वक्त में मेरे साथ खड़े रहने के लिए। आई लव यू"... बाकी बातें इंस्टा पर नहीं घर पर"
View this post on Instagram
राजकुमार राव की पहली मुलाकात पत्रलेखा से एक ऐड के शूट पर हुई थी। उस पहली मुलाकात में ही राजकुमार का दिल पत्रलेखा के लिए धड़कने लगा था। इसके बाद उनकी मुलाकात साल 2014 में फिल्म सिटी लाइफ के सेट पर हुई। इसके बाद से ही दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया।