फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संपत्ति: सुशांत सिंह राजपूत से लेकर इरफान खान तक, परिवार के लिए छोड़कर गए करोड़ों रुपये

Tue, 31 Aug 2021 06:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 31 Aug 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput to irrfan khan these Bollywood late stars left great wealth for their family know details
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

कोरोना की लहर का असर न सिर्फ आम आदमी की जिंदगी पर पड़ा, बल्कि इसका गहरा असर बॉलीवुड सितारों की जिंदगी पर भी देखने को मिला। 2020 में कोरोना के दौरान कई कलाकार आर्थिक तंगी का शिकार हुए और उन्होंने अपना हाल बयां किया तो वहीं दिग्गज कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें हमने हमेशा के लिए खो दिया। उन्हें खोना पूरे देशभर के लिए किसी भी सदमे से कम नहीं था। सुशांत सिंह राजपूत हो या फिर इरफान खान आज भी लोगों के लिए ये यकीन करना बहुत ही मुश्किल है कि मुंझे हुए ये कलाकार आज हमारे बीच नहीं हैं।



परिवार के लिए छोड़ी करोड़ों को संपत्ति
हमारे देश में कई बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने बहुत ही छोटे स्तर से उठकर बॉलीवुड में कामयाबी हासिल की है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अच्छी खासी संपत्ति भी बनाई। नाम और शौहरत कमाने के अलावा इन सितारों ने अपने परिवार के लिए इतनी संपत्ति बना दी ताकि वो रहे न रहे उनके परिवार को किसी बुरे दौर से न गुजरना पड़े। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भले ही इस दुनिया में न हो लेकिन उनके परिवार के लिए वो करोड़ों रुपए छोड़कर गए। 

sushant singh rajput to irrfan khan these Bollywood late stars left great wealth for their family know details
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत का यूं दुनिया को अलविदा कह जाना उनके प्रशंसकों को गंवारा नहीं था। 14 जून 2020 को जब सुशांत का निधन हुआ तो हर कोई इस खबर से हैरान रह गया। आज भी सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। सुशांत सिंह ने टेलीविजन से निकलकर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में अपनी पहचान दर्ज करवाई थी। लेकिन सुशांत अपने जाने के बाद अपने परिवार के लिए अच्छी खासी संपत्ति छोड़ गए। 

sushant singh rajput to irrfan khan these Bollywood late stars left great wealth for their family know details
इरफान खान - फोटो : Twitter

इरफान खान

इरफान खान ने बॉलीवुड के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय एक्टर के रूप में भी अपनी खास जगह बनाई। उन्होंने स्लमडॉग मिलिनियर और लाइफ ऑफ पाई जैसी ऑस्कर विनिंग फिल्मों में शानदार काम किया। उन्हें खोना देश के लिए एक बहुत बड़े कलाकार को खोना है। 29 अप्रैल 2020 में कैंसर की लंबी बीमारी से जूंझने के बाद उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी कुल संपत्ति 320 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput to irrfan khan these Bollywood late stars left great wealth for their family know details
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने बहुत ही कम उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में मेरा नाम जोकर जैसी फिल्मों में काम किया और बॉबी फिल्म में उन्होंने अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया। ऋषि कपूर ने अपने दौर से लेकर आज के दौर तक अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बॉलीवुड में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। कैंसर से जूंझने के बाद साल 2020 में ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। रिपोर्ट्स की माने तो वो अपने पीछे 300 करोड़ की संपत्ति अपने परिवार के लिए छोड़ गए।

विज्ञापन
sushant singh rajput to irrfan khan these Bollywood late stars left great wealth for their family know details
अभिनेता ओम पुरी - फोटो : Social Media

ओम पुरी

ओम पुरी को उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी आवाज के लिए भी जाना जाता था। ओम पुरी की गिनती बॉलीवुड में बहुमुखी अभिनेताओं में होती हैं। उन्होंने चार दशक से अधिक समय तक अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लेकिन 6 जनवरी 2017 में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 151 करोड़ रुपए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed