बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में धर्मेंद्र को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने उस सलाह के बारे में बताया है, जो धर्मेंद्र ने उनको दी थी। शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में द कपिल शर्मा शो में दिखाई दिए और उन्होंने बताया कि एक बार वो एक खास सलाह के लिए धर्मेंद्र के पास गये थे। सिन्हा ने कहा कि वो 'शोर मच गया शोर' गाने में परफॉर्म को लेकर नवर्स थे और इसी को लेकर उन्होंने धर्मेंद्र से सलाह मांगा थी।
किस्से बॉलीवुड के: जब धर्मेंद्र ने दी शत्रुघ्न सिन्हा को शूट से पहले शराब पीने की सलाह, फिर ये हुआ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रुघ्न ने कहा कि उनका गाना 'शोर मच गया शोर' लोगों के बीच में पिक्चराइज होना था और उस वक्त मैं बहुत नर्वस था। मेरे नर्वस होने की वजह यह थी कि मैंने कभी सार्वजनिक रूप से किसी गाने के लिए इस तरह से परफॉर्म नहीं की थी। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की भीड़ थी और मुझे गाने के लिए प्रस्तुति देते हुए शूट करना था। ऐसे में वो अभिनेता और डांसर धर्मेंद्र के पास गये और उनसे सलाह ली। धर्मेंद्र ने उसके कहा, तुम वही करो जो मैंने किया। यानी कि तुम शराब पीकर परफॉर्म करो।
इसे भी पढ़ें-जन्मदिन विशेष: 37 साल के हो गये हैं राजकुमार राव, कभी स्कूल फीस भरने तक के नहीं थे पैसे
शत्रुघ्न ने बताया कि वो धर्मेंद्र को उनकी लव लाइफ के लिए चिढ़ाया करते थे। उन्होंने कहा कि जितना काम किया, कितना नाम किया, कितना हैंडसम, कितना चाह लोगों में रही, इसके अलावा, धर्मेंद्र ने एक काम जबरदस्त किया- वो था उसने इश्क किया। शत्रुघ्न ने कहा कि वो एक वक्त में एक ही महिला के साथ रिलेशनशिप में रहे। धर्मेंद्र ने उनके चिढ़ाया जाने पर कहा था, तुम बहुत शरारती हो गये हो।
इसे भी पढ़ें-किस्से बॉलीवुड के: 1 रुपये महीने की नौकरी पर स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कूपर, जमीन पर थे सोते
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मे दी जिनमें 'रामपुर का लक्ष्मण', 'कालीचरण', 'काला पत्थर', 'जानी दुश्मन', 'नसीब' और 'खुदगर्ज' शामिल है। फिल्मों के बाद वो राजनीति में कूद गये। आपको बता दें कि धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें ‘जीने नहीं दूंगा’, ‘जलजला’, ‘आग ही आग’, ‘हम से न टकराना’ और ‘लोहा’ शामिल हैं। वो एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। इस हफ्ते दोनों कलाकार कपिल शर्मा के शो पर नजर आने वाले हैं, जिससे जुड़ा उनका वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो एक-दूसरे के किस्से सुना रहे हैं।
द कपिल शर्मा शो में वो एक-दूसरे की टांग खींचते हुए दिखेंगे। एक-दूसरे के राज शेयर करते नजर आएंगे। शत्रुघन सिन्हा ने इस शो के टीजर में धर्मेंद्र को 'रोमांस का बादशाह' कहा है और यह भी कहा कि उन्हें खूबसूरत महिलाओं के साथ रोमांस करने की आदत है। शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र को चिढ़ाते हुए कहा कि हमेशा से यह वन वुमन मैन रहे हैं। एक समय में एक महिला के साथ ही रहते हैं। धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा के बातों का जवाब देते हुए कहा,'बड़ा नॉटी है।'