फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी धरती पर बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी से हुई बदसलूकी, 'इंडियन डॉग्स' कहकर एयरपोर्ट पर किया संबोधित

Mon, 07 May 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Bollywood singer Adnan Sami claims staff were called Indian dogs at Kuwait airport
adnan sami
विदेशी धरती पर भारतीय कलाकारों का अपमान होना कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड के कई स्टार्स को विदेश में बदसलूकी का सामना करना पड़ा है। ताजा मामला बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी का है।
Bollywood singer Adnan Sami claims staff were called Indian dogs at Kuwait airport
adnan sami to pakistan fan
दरअसल अदनान अपनी टीम के साथ कुवैत गए थे। उन्होंने अपनी नाराजगी ट्वीट कर जाहिर की। उन्होंने शिकायत करते हुए लिखा, 'हम आपके शहर में मोहब्बत लेकर आए थे और हमारे साथ ऐसा सलूक किया गया। आपने हमारी कोई मदद नहीं की। कुवैती एयरपोर्ट इमिग्रेशन के लोगों ने बेवजह मेरे स्टाफ को परेशान किया। 

 

 
Bollywood singer Adnan Sami claims staff were called Indian dogs at Kuwait airport
adnan sami to pakistan fan
अदनान सामी ने आगे लिखा, 'आपके स्टाफ ने 'इंडियन डॉग्स' कहा और इस बारे में जब आपसे संपर्क किया तो आपने कुछ नहीं किया। इस तरह का व्यवहार करने की कुवैतियों की हिम्मत कैसे हुई?'
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood singer Adnan Sami claims staff were called Indian dogs at Kuwait airport
ADNAN SAMI - फोटो : BASIT ZARGAR
अदनान के इस ट्वीट के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सामी को फोन पर बात करने को कहा। जिसके बाद अदनान ने सुषमा स्वराज का शुक्रिया करते हुए लिखा, 'मामले पर इतनी गंभीरता दिखाने के लिए आपका शुक्रिया।'
 

Adnan Sami - Pls speak to me on phone. @AdnanSamiLive @indembkwt — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) 1525626875000

विज्ञापन
Bollywood singer Adnan Sami claims staff were called Indian dogs at Kuwait airport
adnan sami to pakistan fan
खैर यह पहला मामला नहीं है जब किसी को विदेशी धरती पर अपमान का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले एयरपोर्ट पर रोके जाने और जबरदस्ती किए जाने के शिकार खुद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी हो चुके हैं। आपको बता दें कि अदनान सामी मूल रूप से पाकिस्तानी हैं। भारत में संगीत की दुनिया में उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया है। 2015 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed