फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान और हिन्दुस्तान पर खुलकर बोली पूजा भट्ट, कहा- कोई ज्यादा फर्क नहीं है

Mon, 07 May 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 May 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, bollywood actress pooja bhatt interview on pakistan
पूजा भट्ट
महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने पाकिस्तान, हिन्दुस्तान पर खुलकर बातचीत की और कहा कि दोनों देशों में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। पढ़ें इंटरव्यू...
chandigarh, bollywood actress pooja bhatt interview on pakistan
पूजा भट्ट
फिल्म निर्माता एवं निर्देशक महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ जीरकपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने खुलकर बात की। महेश भट्ट ने कहा कि ‘पाकिस्तान और हिंदुस्तान में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। पता नहीं यह लकीरें क्यों खिंची हैं। जबकि वहां की जनता हिंदुस्तानियों का पूरी शिद्दत से स्वागत और सम्मान करती है।
chandigarh, bollywood actress pooja bhatt interview on pakistan
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने बताया कि अगर हम मुंबई से पाकिस्तान जाएं तो लगता है किसी अन्य देश में गए हैं और अगर मैं अमृतसर से वाया वाघा बार्डर होकर लाहौर जाऊं तो कोई ज्यादा फर्क महसूस नहीं होता। चाहे अमृतसर में हूं या लाहौर में दोनों मेरे लिए एक जैसे हैं। पूजा भट्ट ने बताया कि अगर हम मुंबई से पाकिस्तान जाएं तो ऐसा लगता है किसी अन्य देश में गए हैं और अगर मैं अमृतसर से वाया वाघा बार्डर होकर लाहौर जाऊं तो कोई ज्यादा फर्क महसूस नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, bollywood actress pooja bhatt interview on pakistan
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने बताया कि मैं जब अमृतसर वाघा बार्डर से होकर जा रही थी तो वहां गेट पर खड़े भारतीय सेना के एक जवान ने मेरे साथ फोटो खिंचवाने की बात कही। मैंने हां कही तो तुरंत पाकिस्तानी सैनिक ने कैमरे से फोटो क्लिक की। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिक  के साथ फोटो खिंचाई तो कैमरा भारतीय फौजी ने क्लिक किया। मैं यह कहूंगी कि मैं चाहे अमृतसर में हूं या लाहौर में। दोनों ही मेरे लिए एक जैसे हैं।
विज्ञापन
chandigarh, bollywood actress pooja bhatt interview on pakistan
पूजा भट्ट
महेश भट्ट ने बताया कि मैं पाकिस्तान के शहर कराची एक शो करने गया था। वहां मुझे खूब सम्मान और प्यार मिला। मुझे तो वहां और यहां की आम जनता में कोई फर्क नहीं दिखता। बॉलीवुड एकदम बदल चुका है। पहले लोग यहां आकर अभिनेता बनकर जाते थे, परन्तु अब स्थिति बिल्कुल उलट है, क्योंकि प्रांतीय कलाकार (रीजनल एक्टर्स) अब ज्यादा उभरकर आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण उनका अपनी सभ्यता, संस्कृति और मिट्टी से जुड़ा होना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed