फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तकिये' की ड्रेस पहनकर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, यूजर बोले- 'लॉकडाउन में इतनी गरीबी आ गई'

Wed, 22 Apr 2020 10:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Apr 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Singer Neha Kakkar Wore Pillow Dress Got Trolled By Social Media Users
नेहा कक्कड़ - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने गानों के लिए कभी किसी बयान की वजह से। तो वहीं हाल ही में बीते दिनों इंडियन आइडल के सेट पर आदित्य नारायण के साथ शादी की चर्चाओं को लेकर भी नेहा ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। अब नेहा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। लेकिन इस बार नेहा किसी बयान या गाने की वजह से नहीं बल्कि अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में आ गई हैं।

Bollywood Singer Neha Kakkar Wore Pillow Dress Got Trolled By Social Media Users
neha kakkar - फोटो : insatgram

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर खुद से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। नेहा की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। ऐसे में उनका हर एक पोस्ट खूब वायरल होता है। उनके फैन्स उनकी हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस बार नेहा ट्रोलर्स का शिकार हो गई हैं।

Bollywood Singer Neha Kakkar Wore Pillow Dress Got Trolled By Social Media Users
नेहा कक्कड़ - फोटो : Social Media

दरअसल नेहा कक्कड़ इन दिनों खूब टिकटॉक वीडियो बना रही हैं। जिसमें से हाल ही में अपलोड किए गए वीडियो में नेहा तकिये से बनी हुई ड्रेस पहनी हैं। जिसे लेकर यूजर्स नेहा को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। नेहा ने इस वीडियो में तीन अलग-अलग तरह के तकियों को अपनी कमर से बांधा हुआ है और वो इन्हें बेहतर तरीके से फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस वीडियो को नेहा ने पिलो चैलेंज नाम दिया है।

View this post on Instagram

#PillowChallenge 🤪 on #MoscowMashuka 😎 . . #NehaKakkar @yyhsofficial #YoYoHoneySingh @tseries.official #NehaKakkarSong #DuetWithNehu #GharBaithoIndia #NehuDiaries #DeekLaake . . I #LoveTiktok 😍 @indiatiktok 🤗 #TiktokIndia

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Singer Neha Kakkar Wore Pillow Dress Got Trolled By Social Media Users
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा का ये वीडियो कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। जिसके चलते यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने नेहा से पूछा कि लॉकडाउन के दिनों में गरीबी आ गई है। तो वहीं कई खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। हालांकि कई यूजर्स ने नेहा की तारीफ भी की।

विज्ञापन
Bollywood Singer Neha Kakkar Wore Pillow Dress Got Trolled By Social Media Users
neha kakkar - फोटो : insatgram

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। हाल ही में नेहा ने फिल्म इंडस्ट्री का एक कड़वा सच उजागर किया था। जिसके चलते भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। नेहा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉलीवुड में सिंगर्स को गाने के पैसे नहीं मिलते हैं। ऐसे में उन्हें लाइव कॉन्सर्ट्स और इवेन्ट्स से कमाई करना होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed