{"_id":"62c5d8a7f9e0564f42188a99","slug":"bollywood-singer-shweta-pandit-birthday-she-had-accused-musician-anu-malik-of-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shweta Pandit: जब 15 साल की उम्र में अनु मलिक ने श्वेता से की ऐसी मांग, सिंगर ने इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shweta Pandit: जब 15 साल की उम्र में अनु मलिक ने श्वेता से की ऐसी मांग, सिंगर ने इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 07 Jul 2022 07:00 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
श्वेता पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी खनकती आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली श्वेता पंडित आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक मशहूर गाने दिए हैं। श्वेता एआर रहमान समेत कई बड़े संगीतकारों के लिए बॉलिवुड के गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने पैरों में बंधन, इश्क खुदाई, हल्ला रे, तेरा सरापा, छोरे की बातें, दो धारी तलवार जैसे गाने गाए हैं। श्वेता उस समय खूब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने गायक अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 4
श्वेता पंडित और अनु मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक पर एक सिंगर ने गंभीर आरोप लगाए थे। सिंगर श्वेता पंडित का कहना था कि अनु मलिक ने उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट तब किया था, जब वो स्कूल जाती थीं। और ये सब तब हुआ जब वो उन्हें अनु अंकल कहती थीं। श्वेता के मुताबिक अनु मलिक के कारण वो सालों ट्रॉमा में रही थीं। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा था- मैं मोहब्बतें से बतौर लीड सिंगर लॉन्च हो चुकी थी। गाना हिट होने के बाद मैं काम की तलाश में थी। तभी मेरे पास अनु मलिक के मैनेजर का फोन आया।
3 of 4
Shweta Pandit
- फोटो : Social Media
श्वेता ने आगे लिखा- फोन करके मुझे एंपायर स्टूडियो बुलाया गया। वहां मैं अपनी मां के साथ गई थी। अनु मलिक, शान और सुनिधि चौहान के साथ गाना रिकॉर्ड कर रहे थे। रिकॉर्डिंग के बाद जब वह आए तो उन्होंने मुझे कुछ गाकर सुनाने के लिए कहा। मैंने हर दिल जो प्यार करेगा का गाना गाकर सुनाया। उनको मेरी आवाज बहुत पसंद आई। तब अनु मलिक ने मुझसे कहा- मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ गाना गाने का मौका दूंगा, लेकिन पहले तुमके मेरे गाल पर एक किस करना होगा। श्वेता ने बताया इसके बाद मेरा शरीर सुन्न पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shweta pandit
- फोटो : instagram
श्वेता ने कहा कि तब वह महज 15 साल की थीं और स्कूल जाती थीं। वह उनको अनु अंकल बुलाती थीं। श्वेता ने बताया था कि ये बात वह अपने घर पर भी नहीं बता पाई थीं। महीनों तक वह डिप्रेशन में थीं और रोती रहीं। उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला भी कर लिया था। हालांकि श्वेता ने इंडस्ट्री तो नहीं छोड़ी, लेकिन इन सबसे उबरने में उनको काफी समय जरुर लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।