फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kailash Kher: 14 साल की उम्र में गाने के लिए छोड़ा था घर, विवादों के चलते इंडस्ट्री से बनाई दूरी

Thu, 07 Jul 2022 06:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Jul 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Kailash Kher Birthday: Singer was accused by sona mohapatra and female journalist for misbehave and assault during metoo movement
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया

कैलाश खेर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 7 जुलाई 1973 को जन्मे कैलाश खेर ने अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। बचपन से गायकी का शौक रखने वाले कैलाश खेर ने 14 साल की उम्र में ही गाने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। इंडस्ट्री में अपने लिए एक मुकाम बनाने उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन वह इसमें कामयाब हुए। हालांकि कुछ वर्षों पहले देश में चले मीटू मूवमेंट ने उनकी जिंदगी एकदम बदल दी। इस मूवमेंट के दौरान कैलाश खेर पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए, जो सभी के लिए चौंकाने वाले थे। 

Kailash Kher Birthday: Singer was accused by sona mohapatra and female journalist for misbehave and assault during metoo movement
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो जर्नलिस्ट ने ट्वीट कर कही थी ये बात
कैलाश खेर पर सबसे पहले एक फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने ट्वीट कर यौन शोषण का आरोप लगाया। नताशा का कहना था कि 2016 में वह अपनी सहकर्मी के साथ कैलाश खैर के घर पर इंटरव्यू लेने गई थीं। नताशा ने लिखा, 'जब हम उनके घर गए तो कैलाश खेर हमारे एकदम पास आकर बैठ गया। वह हमारी जांघों पर बार-बार हाथ रखने की कोशिश कर रहा था। हम जल्दी से वहां से बाहर निकले। इसके अलावा एक सिंगर वर्षा सिंह धनोआ ने वीडियो जारी कर बताया था कि कैलाश खेर ने उन्हें मैसेज कर कहा कि वह उनसे मिलना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं तुमसे प्यार करना चाहता हूं। वर्षा ने यह भी मांग उठाई थी कि कैलाश खेर से पद्मश्री वापस लिया जाए। 

Kailash Kher Birthday: Singer was accused by sona mohapatra and female journalist for misbehave and assault during metoo movement
कैलाश खेर

विदेशी पत्रकार से की थी भद्दी बात
एक विदेशी पत्रकार ने पत्रकार और लेखक संध्या मेनन को मैसेज कर लिखा था कि उनके पास अपना नाम सामने लाने की हिम्मत नहीं है। महिला ने बताया कि जब कैलाश खेर मस्कट में आए थे और वह उनके पास बैठी थी। जब भी कैलाश बात करते तो उनकी जांघों को छूने की कोशिश करते, जिससे वह कंफर्टेबल नहीं थी। एक और महिला ने अपनी पहचान छुपाते हुए बताया था कि कैलाश खैर ने उन्हें 2014 में आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। मैसेज में लिखा था कि मेरे साथ टूर पर चलो, तुम अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति के साथ उतना एंजॉय नहीं कर पाओगी जितना मेरे साथ करोगी। दो साल बाद कैलाश की पत्नी ने महिला से माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kailash Kher Birthday: Singer was accused by sona mohapatra and female journalist for misbehave and assault during metoo movement
सोना महापात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सोना महापात्रा ने ट्वीट कर निकाली थी भड़ास
सिंगर सोना महापात्रा ने ट्वीट कर अपनी आपबीती बताई थी। सोना ने बताया था कि वह एक बार कैलाश खेर के साथ कॉन्सर्ट की तैयारी के लिए मुंबई के एक कैफे में गई थीं। उस दौरान कैलाश ने उनकी जांघ पर हाथ रखाकर कहा था कि तुम बेहद सुंदर हो, अच्छा है कि किसी एक्टर ने नहीं बल्कि एक संगीतकार ने तुम्हें पाया है। इतना सुनकर वह कैफे से चली गई थीं। लेकिन कैलाश उन्हें फोन करते रहे। कैलाश ने सोना से कहा था कि साउंड चेक छोड़ो, मुझे मेरे कमरे में ज्वाइन करो। सोना ने ट्वीट कर कैलाश से पूछा था कि वो कितनी महिलाओं से माफी मांगेंगे? ऐसा करने में जिंदगी भर का समय लग जाएगा।

विज्ञापन
Kailash Kher Birthday: Singer was accused by sona mohapatra and female journalist for misbehave and assault during metoo movement
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया

कैलाश खेर ने बना ली इंडस्ट्री से दूरी
कैलाश खेर पर जब यौन शोषण के आरोप लगाए तो उसके बाद उनके कई शो भी रद्द हो गए। उदयपुर में होने वाले दिवाली इवेंट से उन्हें हटाकर दर्शन रावल को बुलाया गया था। वहीं, कैलाश खेर ने अपनी सफाई में कहा था कि जब उन्हें इन आरोपों के बारे में पता चला तो निराशा हुई। अगर किसी को कोई बात गलत लगी हुई, तो माफी चाहता हूं। बता देम कि इन आरोपों के बाद कैलाश ने काफी समय तक इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed