फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manjot Singh Birthday: दिल्ली के मनजोत ने मायानगरी में जाकर यूं कमाया नाम, अब तक अधूरी है यह ख्वाहिश

Thu, 07 Jul 2022 05:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Jul 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Manjot Singh Birthday: A delhi boy went to mumbai and got fame by movies like Oye Lucky Lucky Oye Fukrey Jab Harry Met Sejal Arjun Patiala
मनजोत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आज बॉलीवुड एक्टर मनजोत सिंह का जन्मदिन है। बॉलीवुड में इनकी अच्छी पहचान है। इन्होंने फिल्म 'ओये लकी ! लकी ओये !' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद कई फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुके हैं। मनजोत सिंह मूल रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रहने वाले हैं। मगर इन्होंने मायानगरी मुंबई को अपनी कर्मभूमि चुना। मनजोत का जन्म 07 जुलाई 1992 को दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता परमजोत एक बिजनेसमैन हैं, जबकि मां अमृत कौर एक हाउसवाइफ। जिस उम्र में ज्यादातर लड़के गली में क्रिकेट और मोबाइल में पब्जी खेलते हैं, मनजोत ने फिल्म में शानदार रोल प्ले किया था। जी हां, महज 17 साल की उम्र में ही इन्होंने अभिनय की शुरुआत करके सबको चौंका दिया था।

Manjot Singh Birthday: A delhi boy went to mumbai and got fame by movies like Oye Lucky Lucky Oye Fukrey Jab Harry Met Sejal Arjun Patiala
मनजोत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मिल चुका है फिल्म फेयर
मनजोत सिंह एक उम्दा कलाकार हैं। इन्हें अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड मिल चुका है। मनजोत ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में फिल्म 'ओये लकी ! लकी ओये !' से की थी। दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभय देओल, ऋचा चड्ढा, परेश रावल और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार थे। इतने अनुभवी और नामी कलाकारों के बीच मनजोत अपनी जगह बना पाने में सफल रहे। महज 17 साल के लड़के ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। बता दें कि इस फिल्म में मनजोत ने युवा अभय देओल का रोल प्ले किया था।

Manjot Singh Birthday: A delhi boy went to mumbai and got fame by movies like Oye Lucky Lucky Oye Fukrey Jab Harry Met Sejal Arjun Patiala
मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और मृगदीप सिंह लांबा - फोटो : Instagram

'फुकरे' ने बढ़ाई करियर की गाड़ी
फिल्म 'फुकरे' (2013) ने मनजोत सिंह की सफलता में चार चांद लगा दिए। इस फिल्म में उन्होंने 'लल्ली' का किरदार अदा किया था। इस कॉमेडी फिल्म में काम करने के बाद मनजोत किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए।  इसके बाद उन्हें 'उड़ान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'अजहर' और 'फुकरे रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। बता दें कि मनजोत की फिल्म 'फुकरे' के दो पार्ट आ चुके हैं और तीसरा पार्ट यानी 'फुकरे 3' आने वाली है। 'फुकरे 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और एक बार फिर मनजोत दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manjot Singh Birthday: A delhi boy went to mumbai and got fame by movies like Oye Lucky Lucky Oye Fukrey Jab Harry Met Sejal Arjun Patiala
मनजोत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अधूरी है रोमांस की ख्वाहिश
कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने के बाद भी मनजोत की एक ख्वाहिश अभी तक अधूरी है। एक बातचीत के दौरान इन्होंने कहा था, 'अब तक जितने मौके मिले हैं, उससे बहुत खुश हूं। मैं जानता हूं कि लोग मुझे पर्दे पर क्यूट दिखने और शरारती लड़के के अंदाज की वजह से पसंद करते हैं। लेकिन, अब मैं बड़ा हो गया हूं और पर्दे पर रोमांस वाला सीन करना चाहता हूं। बॉलीवुड फिल्म में रोमांटिक हीरो बनने का सपना हर एक्टर देखता है। रोमांटिक हीरो की इमेज दर्शकों के दिलो-दिमाग में लंबे समय तक बसी रहती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मनजोत की यह ख्वाहिश कब पूरी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed