करण जौहर का मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण आज से शुरू होने वाला है। इस तारीख का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि इस शो में बहुत से ऐसे पल होते हैं, जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस शो में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एस-दूसरे के बारे में और अपने ऐसे राज खोलते हैं, जिन्हें शायद ही पहले किसी ने सुना हो। बस यही पल होता जो हमेशा यादगार बन जाता है। आज हम आपको पिछले कुछ सीजन के खास पलों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Koffee with Karan Season 7: करण जौहर के चैट शो के वो यादगार पल, जिन्हें कभी भुला नहीं पाएंगे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
सीजन चार में सलमान खान ने एक किस्सा बताया था। जब वो मॉडलिंग कर रहे थे तब गोविंदा सुपरस्टार थे। तब सलमान खान ने नटराज स्टूडियो में गोविंदा को देखा और कहा कि तुम अच्छा काम कर रहे हो। इस दौरान गोविंदा ने बहुत ही विनम्रता से उनका हाथ पकड़ लिया और कहा धन्यवाद। सलमान ने कहा उस दिन मैंने खुद को बहुत छोटा महसूस किया था।
करीना कपूर
सीजन चार की ही बात है जब करीना कपूर और रणबीर कपूर शो में आए थे। इस एपिसोड में रैपिड फायर राउंड के दौरान करीना कपूर ने कटरीना कैफ को अपनी भाभी बता दिया था। इस दौरान रणबीर कपूर और करण जौहर दोनों की बोलती बंद हो गई थी।
अक्षय कुमार
कॉफी विद करण के चौथे सीजन में अक्षय कुमार भी आए थे। इस दौरान अक्षय ने करण जौहर पर कमेंट किया था और ये भी बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने ऐश्वर्या राय को मोस्ट स्टनिंग एक्टर की लिस्ट में क्यों नहीं रखा।
इमरान हाशमी
चैट शो के चौथे सीजन में किंसिंग किंग के नाम से मशहूर इनरान हाशमी की भी एंट्री हुई थी। उस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक कहा था और श्रद्धा कपूर को खाना खाने की सलाह दे डाली थी।