{"_id":"65873bf10eda68e8bb016353","slug":"bollywood-star-cameos-that-stole-spotlight-in-2023-bobby-deol-animal-shahrukh-khan-tiger3-salman-khan-pathaan-2023-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Cameo: इस वर्ष फिल्मों में दमदार रहा इन सितारों का कैमियो, थिएटर में जमकर बजीं तालियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Cameo: इस वर्ष फिल्मों में दमदार रहा इन सितारों का कैमियो, थिएटर में जमकर बजीं तालियां
वर्ष 2023 बॉलीवुड की फिल्मों के लिए बेहद खास रहा है। इस वर्ष कई हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। इतना ही नहीं साउथ मूवीज भी विश्वभर के दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही हैं। फिल्म के मुख्य अभिनेताओं ने तो हर किसी का दिल छुआ ही है। साथ ही कुछ कैमियो किरदारों ने भी अपना लोहा मनवाया है। कुछ बेहतरीन फिल्मों में स्टार्स के कैमियो काबिल-ए-तारीफ रहे हैं। साथ ही इन सितारों ने अपने अभिनय से खूब तारीफें भी बटोरी हैं। तो आइए इस वर्ष के कुछ दिलचस्प कैमियो पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' ने ए सर्टिफिकेट के बाद भी विश्वभर के सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है। इस मूवी में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय और शक्ति कपूर जैसे सितारे हैं। हालांकि, 'एनिमल' में बॉबी देओल का कैमियो शानदार रहा है। अभिनेता ने चंद मिनट के रोल से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर 3' की कहानी आदित्य चोपड़ा, श्रीधर राघवन और अंकुर चौधरी ने मिलकर लिखी है। मूवी में सलमान खान, कटरीना कैफ, इमरान हाशमी और आशुतोष राणा जैसे सितारे हैं। इस मूवी से दर्शकों समेत निर्माताओं को भी काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, 'टाइगर 3' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, लेकिन फिल्म में शाहरुख खान का दमदार कैमियो दर्शकों को काफी पसंद आया।
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा अभिनीत फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी को दर्शकों और समीक्षकों दोनों के जरिए खूब सराहा गया। वहीं, इस मूवी में सलमान खान के कैमियो ने चार चांद लगा दिया। शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ एक्शन करता देख फैंस गदगद हो उठे।
सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू , भाग्यश्री, भूमिका चावला, राघव जुयाल, शहनाज गिल, तेज सप्रू , आसिफ शेख और सतीश कौशिक अभिनीत फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही। हालांकि, मूवी में साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने कैमियो से खूब तारीफें बटोरीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।