आमिर खान की बेटी आयरा खान जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। नए साल में वे एक-दूजे के हो जाएंगे। तीन जनवरी, 2024 को आयरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर के साथ शादी करेंगी। हाल ही में उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हुईं। वहीं, अब उनकी शादी के रिसेप्शन के बारे में विशेष जानकारी सामने आई है।
Ira-Nupur Wedding: शादी के बाद भव्य रिसेप्शन करेंगे आयरा खान और नुपुर शिखरे, शामिल होंगी कई दिग्गज हस्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरा खान और नुपुर शिखरे की तीन जनवरी को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी होगी। इससे पहले जोड़े ने शादी से पहले के उत्सव में हिस्सा लिया, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयरा और नुपुर अपनी शादी के बाद मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। सितारों से सजे इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है। शादी का रिसेप्शन 10 जनवरी के बाद होने की संभावना है। इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Prashanth Neel: 'सलार' और 'डंकी' के बीच नहीं है कोई युद्ध, फिल्म के टकराव पर प्रशांत नील ने दी प्रतिक्रिया
आयरा खान ने हाल ही में अपने शादी से पहले के जश्न की झलकियां साझा कीं। इवेंट की तस्वीरों में आयरा की दोस्त-अभिनेत्री मिथिला पालकर, आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए। सेक्विन ब्लाउज के साथ मैरून साड़ी में आयरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नूपुर ने कुर्ता-पायजामा के साथ साफा पहना था।
Salaar: 'सलार' ने हिंदी बीट में गाड़े सफलता के झंडे, बाहुबली 2 और साहो के बाद बनी पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म
आयरा ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा, 'हे भगवान, एक महाराष्ट्रीयन से शादी करो और एक केलवन ले आओ। यह कितना मजेदार है?' वहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान अपनी बेटी की शादी के लिए काफी उत्साहित हैं। हाल ही में, आमिर को मुंबई के एक स्टोर पर आभूषणों की खरीदारी करते देखा गया है। आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी हर समारोह का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं। इससे पहले अपनी बेटी की शादी एक बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा था कि वे बेटी की शादी के लिए उत्साहित भी हैं और भावुक भी हैं।
नुपुर आमिर खान की फिटनेस कोच भी हैं। आयरा उनसे 2020 में मिलीं और उनके बीच तुरंत एक अच्छा रिश्ता बन गया। पिछले तीन साल में उन्होंने एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने का फैसला किया और अब वे शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Bollywood: बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर खूब बटोरी सुर्खियां, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान