फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे अजय-काजोल, जानें फिर कैसे परवान चढ़ा दोनों का इश्क

Fri, 23 Jun 2023 05:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 23 Jun 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Star couple Ajay Devgan and Kajol love story know unknown facts about their love life
अजय-काजोल - फोटो : अमर उजाला

लोगों का मानना है कि हमारी जिंदगी में कौन हमारा जीवनसाथी बनेगा, किससे हम प्यार करेंगे, किसका साथ कब, कहां छूटना है और कितने वक्त तक हमारा रिश्ता चलता है। यह सब भगवान पहले ही लिख देता है। चाहे फिर इंसान लाख कोशिश क्यों न कर ले लेकिन होता वही है जो किस्मत में लिखा होता। कई बार हम उस इंसान को पहचान नहीं पाते जिसे भगवान ने हमारी किस्मत में लिखा है। प्यार का एहसास होने में हमें काफी वक्त लग जाता है। लेकिन जब यह एहसास होता है तो इसका मजा ही अलग है। आम से लेकर खास इंसान तक हर कोई प्यार करता है। फिल्मी हस्तियां भी इससे अछूती नहीं रही हैं। कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें प्यार कई बार हुआ, लेकिन उन्होंने अपने जीवनसाथी को पहचानने में काफी वक्त लगा दिया। लेकिन जब उन्हें इसका एहसास हुआ तो उन्होंने अपने प्यार से जन्मों-जन्मों का रिश्ता बना लिया। इन्हीं में से हैं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल। जिन्हें पहले एक साथ रहते हुए जरा सा भी एहसास नहीं हुआ कि ये एक दूसरे के लिए बने हैं। और जब इस एहसास को इन दोनों ने महसूस किया तो इनका रिश्ता अटूट बन गया। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से बात करेंगे काजोल और अजय देवगन की प्रेम कहानी के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं...

Bollywood Star couple Ajay Devgan and Kajol love story know unknown facts about their love life
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। शूटिंग से फारिग होने के बाद अजय अक्सर अकेले बैठना पसंद करते थे। ऐसे में लोग उन्हें घमंडी समझते थे। अजय और काजोल की प्रेम कहानी दूसरों से काफी अलग है। पहली नजर के प्यार जैसा कुछ भी उन दोनों के बीच नहीं हुआ। यहां तक कि शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को पसंद तक भी नहीं करते थे। काजोल बेहद खुशनुमा और मजाकिया स्वभाव की हैं। ऐसे में वह सेट पर जमकर मस्ती किया करती थीं। वहीं, अजय बिल्कुल शांत इंसान हैं। इसलिए काजोल का जॉली स्वभाव अजय को पसंद नहीं आया था। काजोल से पहली मुलाकात का अजय पर ऐसा खराब इंप्रेशन पड़ा था कि वह दोबारा काजोल से मिलना ही नहीं चाहते थे।

Bollywood Star couple Ajay Devgan and Kajol love story know unknown facts about their love life
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की शूटिंग के दौरान दोस्तों की तरह अजय और काजोल के बीच बातचीत होने लगी थी। उस वक्त तक दोनों अलग-अलग रिलेशनशिप में थे। काजोल अपने रिश्ते को लेकर अजय से सलाह लेती थीं और वह भी उन्हें काफी टिप्स दिया करते थे। उस बात से दोनों बेखबर थे कि प्यार के टिप्स देते देते दोनों इतने नजदीक आ जाएंगे कि प्यार कर बैठेंगे। काजोल और अजय दोनों का ही अपने-अपने पार्टनर्स के साथ रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद दोनों जब अगली फिल्म में काम करने के दौरान मिले तब अजय और काजोल के बीच सब कुछ बदल गया था। दोनों के बीच लड़ाइयों का सिलसिला अब शर्मीली मुस्कानों में बदल गया था। काजोल और अजय के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इस स्टार कपल ने यह बात सभी से चार साल तक छिपाकर रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Star couple Ajay Devgan and Kajol love story know unknown facts about their love life
काजोल और अजय देवगन

काजोल और अजय दुनिया की नजरों से छिप- छिपकर मिलने लगे। इसके बाद दोनों ने तय किया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। जैसे ही काजोल ने अपने पिता को बताया कि वो शादी करना चाहती हैं तो उनके पिता भड़क गए। काजोल के पिता नहीं चाहते थे कि अपने करियर के पीक पर उनकी बेटी शादी करके अपना काम-धाम छोड़ दे। इस चक्कर में उन्होंने काजोल से एक हफ्ते बात नहीं की। लेकिन आखिरकार दोनों के प्यार के आगे पूरे परिवार को झुकना पड़ा। दोनों ने बेहद साधारण अंदाज में शादी की थी, जैसा की ग्लैमर की दुनिया में कम ही देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें:  पर्दे पर फिर साथ दिखेंगी करीना कपूर और कियारा आडवाणी? अश्विनी अय्यर की फिल्म के लिए मिलाया हाथ

विज्ञापन
Bollywood Star couple Ajay Devgan and Kajol love story know unknown facts about their love life
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी घर की छत पर ही हुई थी। वो बेडरूम से निकलकर छत पर गए, शादी की और फिर से बेडरूम में आ गए। इनकी शादी फैंसी नहीं थी, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनकी शादी के बारे में खबरे छपें। इसलिए उन्होंने अपने घर की छत पर शादी की। शादी में काजोल और अजय के घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। फैंस को पर्दे पर भी काजोल और अजय देवगन की जोड़ी खूब पसंद आती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें इश्क, प्यार तो होना ही था, गुंडाराज, यू मी और हम, दिल क्या करे और राजू चाचा शामिल हैं। अजय और काजोल दो बच्चे के माता-पिता हैं, जिनका नाम न्यासा और युग है।

यह भी पढ़ें: जब जावेद अख्तर ने आमिर को दी थी लगान न बनाने की सलाह, गलत साबित हुई थी लेखक की भविष्यवाणी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed