बॉलीवुड की सफल फिल्मों के साथ ऐसा कई बार देखा गया है कि मेकर्स इसके दूसरे भाग को ज्यादा हिट बनाने के लिए पहली पार्ट के अभिनेताओं को बड़े स्टार्स के साथ रिप्लेस कर देते हैं। हालांकि, निर्मताओं का दांव कई बार उल्टा पड़ जाता है और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो जाती हैं। आज हम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों के बारें में बताने जा रहे हैं जिनकी सुपरहिट फ्रैंचाइजी की फिल्में टिकट खिड़की पर फ्लॉप साबित हुईं।
Bollywood: बड़े सितारों के बाद भी इन सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों की डूबी नैया, लिस्ट देखकर रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सलमान खान का है। रेस और इसके दूसरे भाग में सैफ अली खान ने लीड रोल निभाया था, लेकिन इसके तीसरे भाग को और अधिक बड़ा बनाने के लिए निर्माताओं ने सलमान खान को कास्ट किया। हालांकि, सलमान जैसे बड़े नाम के बावजदू यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
Oscar 2023 Live Streaming: आरआरआर को अवॉर्ड जीतते देखना है? जानें कहां और कैसे देखें ऑस्कर की लाइव स्ट्रीमिंग
महेश भट्ट की सड़क 90 के दशक की बड़ी हिट फिल्मों मे से एक है। इस फिल्म में पूजा भट्ट ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, इसके दूसरे भाग में आलिया भट्ट को कास्ट किया गया था। कमजोर कहानी की वजह से इस फिल्म को भी लोगों ने रिजेक्ट कर दिया।
Satish Kaushik News Live: सबको रुलाकर पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम संस्कार में भावुक हुए लोग
साहेब बीवी और गैंग्सटर के दोनों भाग को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके तीसरे भाग में संजय दत्त नजर आए थे। बड़े स्टार के होने के बावजूद लोगों ने इस फिल्म को नकार दिया था। साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।
Ram Charan: आरआरआर के बाद बढ़ा राम चरण का क्रेज, हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय को लेकर एक्टर ने किया खुलासा
अजय देवगन और इमरान हाशमी स्टारर वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई की बड़ी सफलता के बाद, निर्माताओं ने फिल्म में इमरान द्वारा निभाई गई शोएब खान की कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसका सीक्वल बनाया था। अगली कड़ी में, अक्षय कुमार के इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकारों को फिल्म में जगह दी गई। हालांकि, मेकर्स का यह दांव पूरी तरह से उल्टा पड़ गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
Satish Kaushik Funeral: सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन को उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब, रणबीर, बोनी, अनुपम सब पहुंचे

कमेंट
कमेंट X