क्षेत्रीय सिनेमा में काम करने वाले सितारे बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। वहीं, हिंदी सिनेमा में काम करने वाले सितारों की नजर भी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की तरफ रहती है। ऐसे कई स्टार्स हैं, जो बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खुद को वहां स्थापित भी कर लिया है। आने वाले वक्त में बॉलीवुड के कई सितारे हमें विदेशी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं...
Bollywood Stars: इन सितारों की झोली में हैं विदेशी फिल्में, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में दिखाएंगे अभिनय का दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा धूपिया
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री नेहा धूपिया जल्द ही इंटरनेशनल फिल्म में नजर आएंगी। नेहा मिस्त्र के डायरेक्टर अली अल अरबी की फिल्म 'ब्लू 52' का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री अपना इंटरनेशल डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 'ब्लू 52' की कहानी को कोच्चि और कतर में फिल्माया गया है। अपने इंटरनेशल डेब्यू को लेकर नेहा ने एक बातचीत में कहा था, 'ब्लू 52 से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करना मेरे लिए किसी जादू से कम नहीं है'।
अली फजल
एक्टर अली फजल ने बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी सीरीज में अपने अभिनय का सिक्का खूब चलाया है। अब वे अपने इंटरनेशल डेब्यू के लिए तैयार हैं। अभिनेता फिल्म 'अफगान ड्रीमर्स' में अपने अभिनय का दम दिखाएंगे।
ऋचा चड्ढा
अली फजल ही नहीं, बल्कि ऋचा चड्ढा भी अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। वे भी विदेशी फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। ऋचा की झोली में फिल्म 'आईना' है। वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते वर्ष ऋचा चड्ढा फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आई थीं। इस फिल्म में भोली पंजाबन के किरदार में एक बार फिर ऋचा ने दर्शकों पर जादू चलाया।
Ranvir Shorey: 10 घंटे फ्लाइट लेट होने पर एयरलाइंस पर भड़के रणवीर शौरी, बोले- कंपनी पर दर्ज कराऊंगा शिकायत
आदर्श गौरव
एक्टर आदर्श गौरव भी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। वे बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड प्रीक्वल सीरीज 'एलियन' का हिस्सा बन गए हैं और इसमें उनकी भूमिका अहम होने वाली है। इस सीरीज का दुनियाभर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इससे पहले आदर्श गौरव द् व्हाइट टाइगर में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ चुके हैं। ये उनका दूसरा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है।
Surbhi Chandna: 13 साल की डेटिंग के बाद प्यार को शादी का नाम देना चाहती हैं सुरभि, बॉयफ्रेंड के साथ की घोषणा