फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: सितारों की शादी का पसंदीदा ठिकाना बना राजस्थान! जानें किस-किस ने रचाई यहां शाही शादी

Sat, 06 Jan 2024 11:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Favourite Wedding Destination in Rajasthan Priyanka chopra Nick Jonas Ira Khan Nupur Shikhare
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे अपनी शादी का पंजीकरण कराने के बाद अब पारंपरिक अंदाज में शादी रचा रहे हैं। पूरे रीति-रिवाजों के साथ आयरा और नूपुर की शादी उदयपुर में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के कार्यक्रम सात जनवरी से उदयपुर की अरावली पहाड़ियों के बीच ताज अरावली रिसोर्ट में होंगे। वैसे, काफी वक्त से राजस्थान बॉलीवुड सितारों के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का पसंदीदा ठिकाना बनकर उभर रहा है। आयरा और नूपुर से पहले और भी कई स्टार्स यहां शाही अंदाज में शादी रचा चुके हैं। आइए जानें...

Bollywood Stars Favourite Wedding Destination in Rajasthan Priyanka chopra Nick Jonas Ira Khan Nupur Shikhare
रवीना टंडन, अनिल थडानी - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन और अनिल थडानी
रवीना टंडन और अनिल थडानी ने राजस्थान के उदयपुर शहर और झीलों की नगरी के शिव निवास पैलेस में 2004 में एक-दूजे से शादी रचाई। रवीना टंडन और अनिल थडानी की शादी बेहद भव्य तरीके से हुई थी। इनकी शादी पर काफी पैसा खर्च किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना की मंडप में एंट्री 100 साल पुरानी मेवाड़ की रानी की डोली में हुई थी। उनकी यह डेस्टिनेशन वेडिंग दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी थी।

Bollywood Stars Favourite Wedding Destination in Rajasthan Priyanka chopra Nick Jonas Ira Khan Nupur Shikhare
नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी - फोटो : सोशल मीडिया

नील-रुक्मिणी
नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय के साथ 2017 में शादी रचाई थी। यह शादी भी शाही अंदाज में राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। यहां के रैडिसन ब्लू पैलेस रिजॉर्ट एंड स्पा में उनकी शादी की सारी रस्में अदा की गई थीं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Favourite Wedding Destination in Rajasthan Priyanka chopra Nick Jonas Ira Khan Nupur Shikhare
प्रियंका चोपड़ा-निक - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य अंदाज में शादी रचाई। इस शादी के चर्चे बॉलीवुड जगत से लेकर सोशल मीडिया पर खूब हुए थे। बता दें कि शादी के बाद प्रियंका पति निक के साथ विदेश में बस गई हैं और हॉलीवुड में करियर जमा लिया है। निक और प्रियंका एक बेटी मालती के माता-पिता हैं।
Salaar: दुनियाभर के देशों में तहलका मचाने के बाद अब जापान में होगा सलार का धमाल, मेकर्स ने रिलीज का किया एलान

विज्ञापन
Bollywood Stars Favourite Wedding Destination in Rajasthan Priyanka chopra Nick Jonas Ira Khan Nupur Shikhare
कटरीना विक्की - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की 
कटरीना और विक्की कौशल ने 2021 में राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के एक होटल में शादी रचाई। विक्की-कैटरीना ने वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया और अंत तक अपने रिलेशनशिप में होने की बात सबसे छिपाए रखी। हालांकि, सोशल मीडिया पर इनके अफेयर की खबरें खूब वायरल होती थीं। आखिर में, 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। कटरीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की आगामी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' है।
Merry Christmas: कटरीना ने बांधे विजय सेतुपति के तारीफों के पुल, बोलीं- 'साथ काम करने के लिए थी उत्साहित'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed