सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक साल पूरा हो गया। सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। एम्स की एक रिपोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। एम्स की फोरेंसिक टीम ने सीबीआई की जांच के आधार पर बताया कि अभिनेता ने कोई भी शराब नहीं पी थी और ना ही उनके शरीर पर कोई चोट के निशान थे। उन्होंने करीब 10 बजकर 10 मिनट पर फांसी लगा ली थी। उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे अनार का जूस पिया था। सुशांत को गुजरे एक साल हो गए, लेकिन इस बात पर यकीन कर पाना आज भी मुश्किल लगता है। सुशांत की आंखों में ढेर सारे सपने थे और चेहरे पर भोली सी मुस्कान, ऐसे में वो इतना बड़ा कदम उठा लेंगे ये किसी ने नहीं सोचा था।
पांच खबरें: सुशांत की पहली बरसी पर सितारों ने दी श्रद्धांजलि और बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचीं कंगना रणौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री 'पंगा गर्ल' यानि कंगना रणौत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी समाजिक-राजनीतिक तो कभी फिल्मी मुद्दे पर कंगना अक्सर विचार साझा करती हैं जिसे लेकर वो चर्चा में आ जाती हैं। कंगना एक बार फिर बाम्बे हाई कोर्ट पहुंच गईं हैं जिसे लेकर वो सुर्खियों में हैं। दरअसल ये मामला कंगना के पासपोर्ट रीन्यूअल का है जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची हैं। बता दें कि कंगना के नाम बांद्रा पुलिस स्टेशन में नफरत भरे ट्वीट और देशद्रोह के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
कोर्ट पहुंचीं कंगना: अभिनेत्री पर दर्ज है देशद्रोह की एफआईआर, पासपोर्ट रिन्यूअल पर फंसा पेच
38 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का सोमवार को बंगलूरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। 13 जून की रात बाइक से फिसलने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उनके दिमाग में कई चोटें आई थीं। इस दुर्घटना के बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत काफी गंभीर थी इसलिए उनकी सर्जरी करनी पड़ी। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और यह अभिनेता कोमा में चले गए। 14 जून को संचारी विजय ने अंतिम सांस ली। विजय के परिवार ने अपने बेटे के निधन के बाद उनके अंगों को दान करने का फैसला किया है।
दुखद: कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता संचारी विजय का निधन, सड़क दुर्घटना में गई जान
पोरी मोनी के नाम से मशहूर बांग्लादेश की जानी मानी अभिनेत्री शमसुन्नाहर स्मृति ने अपनी फेसबुक पोस्ट में एक उद्योगपति पर यहां एक क्लब में उसके साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उद्योगपति के खिलाफ सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उद्योगपति को गिरफ्तार कर लिया गया। अभिनेत्री ने रविवार को अपने फेसबुक पोस्ट में संदिग्ध के नाम का जिक्र किये बिना ये आरोप लगाए थे। खबरों के अनुसार बाद में अभिनेत्री ने रात में मीडिया को संबोधित किया और उद्योगपति तथा ढाका बोट क्लब के मनोरंजन एवं संस्कृति मामलों के सचिव नसीर यू महमूद पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना से न्याय की गुहार लगाई।
पोरी मोनी: बांग्लादेशी अभिनेत्री ने उद्योगपति पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का लगाया आरोप, गिरफ्तार
पिछले कुछ दिनों से बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सुर्खियों में बने हुए हैं और इसकी वजह है उनकी एक्स-वाइफ कविता को लेकर किए गए खुलासे। राज कुंद्रा की शिल्पा के साथ दूसरी शादी है और उनकी पहली पत्नी कविता से उन्हें कुछ कारणों से तलाक ले लिया था। शिल्पा पर अक्सर आरोप लगते रहे कि उन्होंने कविता का घर तोड़ा। राज और कविता के तलाक की वजह आज तक रहस्य बनी हुई थी लेकिन अब इस पर खुद राज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। राज ने पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कविता का उनकी बहन के पति संग संबंध थे और इसी वजह से दोनों ने तलाक लिया। अब इस खुलासे के बाद शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया है।
रिश्ते: राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी पर खुलासों के बीच शिल्पा शेट्टी ने साझा की खास पोस्ट, लिखी ये बात