असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व विधायक वारिस पठान के विवादित बयान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां कई पार्टिया इसकी जमकर आलोचना कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की कई हस्तियां भी वारिस पठान को जमकर लताड़ लगा रही हैं। स्वरा भास्कर और राहुल महाजन के बाद अब गीतकार जावेद अख्तर ने वारिस पठान को फटकार लगाई है।
वारिस पठान पर भड़के स्टार और पाकिस्तान में मेहमान बने शत्रुघ्न सिन्हा, पढ़िये पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइट ने ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। ऑस्कर के 92 साल पुराने इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी विदेशी भाषा की फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। किसी अन्य भाषा की फिल्म का ऑस्कर जीतना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रास नहीं आया और उन्होंने इसे लेकर तंज कसा।
'पैरासाइट' को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर देने पर डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया मजाक, ब्रैड पिट पर भी कसा तंज
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इन दिनों ठीक नहीं चल रहे। पिछले कुछ वक्त से दोनों देशों में तनातनी चल रही। भारत ने पाकिस्तानी कलाकरों पर बैन लगा रहा है तो वहीं पड़ोसी मुल्क ने भी बॉलीवुड फिल्मों पर पाबंदी लगाई हुई है। इसी बीच मशहूर अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो पाकिस्तान में हुई एक शादी का है।
चुपचाप पाकिस्तान की शादी में शामिल होने पहुंचे थे शत्रुघ्न सिन्हा, वायरल हो गया वीडियो
'बिग बॉस 13' का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने के बाद से लगातार शो पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला का जीतना पहले से ही फिक्स्ड था। इस वजह से घर में रहते हुए भी उन्हीं का पक्ष लिया गया। सिद्धार्थ पर इस तरह के आरोपों के बाद अब पहली बार रश्मि देसाई ने अपना पक्ष रखा है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के 'फिक्सड विनर' होने के सवाल पर पहली बार बोलीं रश्मि देसाई
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के दूसरी बार मां बनने की खबर से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। शिल्पा ने कुछ वक्त पहले बेटी होने की खबर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी। शिल्पा ने अपनी नन्ही परी का नाम अमीशा रखा है। अमीशा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है। शिल्पा के इस एलान के बाद सोशल मीडिया प्रशंसकों के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं।
शिल्पा शेट्टी के दूसरी बार मां बनने पर सितारों ने दी बधाई, फराह खान से लेकर मलाइका ने किया ये कमेंट