फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: पाकिस्तान से जुड़ी हैं इन बॉलीवुड सितारों की जड़ें, पड़ोसी मुल्क के रिहायशी थे इनके पुरखे

Mon, 26 Jun 2023 12:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Jun 2023 12:21 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Bollywood Stars Roots Connected With Pakistan Amitabh Bachchan to SRK Sanjay Dutt Rajesh Khanna
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

दर्शक अपने चहेते सितारों की फिल्मों और अभिनय के अलावा उनकी निजी जिदंगी में भी खूब दिलचस्पी लेते हैं। सेलेब्स की लाइफ स्टाइल और फैशन उन्हें खूब पसंद आता है। इसके अलावा उनके परिवार और अन्य निजी बातों को जानने की उत्सुकता भी बरकरार रहती है। इस कड़ी में अगर आपसे कहा जाए कि आपके कुछ चहेते सितारों का पाकिस्तान से गहरा कनेक्शन है तो क्या आप मानेंगे? जी हां, बॉलीवुड के कई चर्चित सितारों की पारिवारिक जड़ें पाकिस्तान जुड़ी हैं। बंटवारे के बाद ये भारत आकर बस गए थे। आइए जानते हैं...

Bollywood Stars Roots Connected With Pakistan Amitabh Bachchan to SRK Sanjay Dutt Rajesh Khanna
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का परिवार यूं तो मूलरूप से प्रयागराज का रहने वाला है। लेकिन, अमिताभ की मां तेजी बच्चन का जन्म पंजाब के लयालपुर में हुआ था, जिसे अब फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है। वे सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं। तेजी बच्चन के पिता का नाम सरदार खजान सिंह था, जो पंजाब में ही बैरिस्टर थे और इस वजह से अमिताभ बच्चन का कनेक्शन पाकिस्तान से है।

Bollywood Stars Roots Connected With Pakistan Amitabh Bachchan to SRK Sanjay Dutt Rajesh Khanna
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का भी पाकिस्तान से संबंध है। शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था।  ताज मोहम्मद ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में हिस्सा लिया था और बंटवारे के दौरान पेशावर के बदले दिल्ली में रहने लगे थे। इस वजह से शाहरुख का भी पाकिस्तान से कनेक्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Roots Connected With Pakistan Amitabh Bachchan to SRK Sanjay Dutt Rajesh Khanna
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
संजय दत्त भी इस लिस्ट में शामिल हैं। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के झेलम में हुआ था। वह वहां के एक जमींदार परिवार से थे। लेकिन बंटवारे के बाद अपनी जमीन-जायदाद छोड़ भारत आना पड़ा था और इस वजह से दत्त परिवार का रिश्ता पाकिस्तान से रहा है।
IB71 OTT Release: विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी71' इस दिन देगी ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ?

विज्ञापन
Bollywood Stars Roots Connected With Pakistan Amitabh Bachchan to SRK Sanjay Dutt Rajesh Khanna
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा
बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले गोविंदा के पिता और बॉलीवुड एक्टर अरुण कुमार आहूजा का जन्म का पाकिस्तान में हुआ था। वह बंटवारे के बाद भारत आ गए थे।
Rakul Preet Singh: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगी रकुल प्रीत, सलमान खान से मुलाकात को हैं बेहद उत्साहित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed