फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने प्यार को पाने के लिए अपनाया था इस्लाम धर्म, यह सुपरहिट एक्टर भी हैं शामिल

Tue, 01 May 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
bollywood stars who adopt islam religion for marry to lover see pics
Bollywood

बॉलीवुड में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात हो गई है। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी हैं जो आज भी शादी करके खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। कुछ ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए अपने रीति-रिवाज और धर्म तक बदल डाले... तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में...

आयशा टाकिया

bollywood stars who adopt islam religion for marry to lover see pics
Ayesha

फिल्म टाइगर का द वंडर कार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने हिंदू पिता और एंग्लो इंडियन मां के घर जन्म लिया था। आयशा ने इस्लाम धर्म को कबूल करने के बाद लवर फरहान आजमी से शादी कर अपनी नई दुनिया बसा ली। बता दें कि आयशा अब बॉलीवुड से दूर हैं। 

ममता कुलकर्णी और विक्की

bollywood stars who adopt islam religion for marry to lover see pics
Mamta And Vikcy

विवादित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। ममता के इस्लाम धर्म कबूल करने के पीछे की वजह बहुत बड़ी है। दरअसल, ड्रग्स की तस्करी के चलते ममता के लवर विक्की को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर 25 साल की सजा सुनाई। ऐसे में विक्की के पास सजा कम करवाने का एकमात्र रास्ता था कि वह इस्लाम धर्म अपना ले। इस बात को देखते हुए विक्की ने इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया और उनको साल 2001 में रिहा कर दिया गया। इसके बाद ममता को भी विक्की से शादी करने के लिए अपना इस्लाम धर्म को मजबूरन अपनाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैफ और अमृता

bollywood stars who adopt islam religion for marry to lover see pics
Amrita and Saif

अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी की तो आज तक चर्चा है। साल 1983 में बड़े परदे पर कदम रखने वाली एक्ट्रेस अमृता सिंह ने अपने 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी करने के लिए धर्म बदल डाला।

विज्ञापन

धर्मेंद्र और हेमा

bollywood stars who adopt islam religion for marry to lover see pics
Dharmendra and Hema

इस कड़ी में बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का भी नाम शामिल है। दरअसल, धर्मेंद को दो बच्चे होने के बावजूद हेमा मालिनी से प्यार हो गया और वह उनसे शादी करने की जिद पर अड़े थे। लेकिन वह अपनी पहली पत्नी प्रकाश को भी नहीं छोड़ना चाहते थे। ऐसे में हिंदू मैरिज एक्ट से बचने के लिए उन्होंने हेमा से शादी रचाने के लिए मुस्लिम धर्म को गले लगा लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed