फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: बॉलीवुड के इन सितारों को मिल चुका है घमंडी होने का टैग, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल

Sat, 09 Sep 2023 09:03 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 09 Sep 2023 09:03 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Are Extremely Arrogant from Salman Khan to Kareena Kapoor
कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कलाकार है, जो अपने दमदार अभिनय के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं तो कई ऐसे हैं जिन्हें घमंडी होने का टैग मिला हुआ है। बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें अपनी हरकतों की वजह से काफी बदनामी झेलनी पड़ी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घमंडी होने का टैग मिला है, इन सितारों ने ऐसा कुछ किया जिस वजह से लोग उनसे नाराज हो गए। तो चलिए शुरू करते हैं... 

Bollywood Stars Who Are Extremely Arrogant from Salman Khan to Kareena Kapoor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान 
सलमान खान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कई फिल्में की। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इंडस्ट्री में सलमान खान के भाईजान के नाम से जाना जाता है। वैसे तो सलमान हर किसी की मदद के लिए आगे रहते हैं। लेकिन अपने गुस्से की वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ता है। सलमान ने एक बार एक फैन के साथ हाथ नहीं मिलाया था तो लोगों को यह बात अच्छा नहीं लगी। जिस वजह से लोगों ने सलमान खान को घमंडी बता दिया था।

Bollywood Stars Who Are Extremely Arrogant from Salman Khan to Kareena Kapoor
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। काफी कम समय में उन्होंने खूब नाम कमाया। उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड में बड़े से बड़े एक्टर के साथ काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, अनुष्का शर्मा को पैपराजी पर भड़कने पर लोगों ने घमंडी कहा जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Are Extremely Arrogant from Salman Khan to Kareena Kapoor
जया बच्चन - फोटो : social media

जया बच्चन
वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन को भला कौन नहीं जानता। जया बच्चन अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा रही हैं। उनके अभिनय को खूब पसंद किया जाता रहा है। जया बच्चन अक्सर अपने गुस्सैल व्यवहार के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। जया बच्चन को भी लोग घमंडी करते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Are Extremely Arrogant from Salman Khan to Kareena Kapoor
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह 
एक्टर रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अकेले फिल्म को हिट कराने का दम रखते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। रणवीर की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। रणवीर सिंह का एक बार फ्लाइट में झगड़ा हो गया था और वह चर्चा में आ गए थे। इसके बाद लोगों ने रणवीर सिंह को घमंडी का टैग दे दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed