फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: दिल टूटने के बाद इन सितारों ने अरैंज मैरिज में ही समझी भलाई, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 19 Jun 2023 03:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Jun 2023 03:02 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Did Arrange Marriage From Shahid Kapoor to Vivek Oberoi Madhuri Dixit
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की प्रेम कहानियां अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। ज्यादातर कलाकार इन लव स्टोरीज की वजह से लव मैरिज ही करते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी सेलेब्स भी हैं जो अपनी लव लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहे, लेकिन अंत में उन्हें शादी अरेंज ही की। आइए इन कलाकारों के बारे में आपको बताते हैं।


Bollywood Movies: इन फिल्मों और सीन्स को किया गया कॉपी, यूजर्स ने जमकर लगाई स्टार्स से लेकर निर्देशक की क्लास

Bollywood Stars Who Did Arrange Marriage From Shahid Kapoor to Vivek Oberoi Madhuri Dixit
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में से एक हैं। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दो दशक के लंबे करियर में शाहिद का नाम कई अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है। हालांकि, उन्होंने  शादी अपने परिवार के पसंद से की है। साल 2015 में उन्होंने मीरा राजपूत संग सात फेरे लिए थे। शाहिद उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक पंकज कपूर ने शाहिद के लिए मीरा को पसंद किया था।

Bollywood Stars Who Did Arrange Marriage From Shahid Kapoor to Vivek Oberoi Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की सबसे बड़ी अदाकारा रही हैं। उनकी खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी की लव लाइफ के भी कई किस्से हैं। प्यार में सफल न हो पाने के बाद अमेरिका में एक्ट्रेस की मुलाकात डॉ श्रीराम नेने से हुई थी। इसके बाद दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Did Arrange Marriage From Shahid Kapoor to Vivek Oberoi Madhuri Dixit
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश

इस लिस्ट में नील  नितिन मुकेश का नाम भी शामिल है। अभिनेता ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। नील लुक्स के मामले में कई अभिनेताओं पर भारी पड़ते हैं। हालांकि, वह फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सके। अभिनेता ने भी परिवार वालों की मर्जी से शादी की है। उन्होंने साल 2017 की नौ फरवरी को रुक्मिणी से शादी की थी। एक्टर ने अपनी शादी से सभी को चौंका दिया था। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Did Arrange Marriage From Shahid Kapoor to Vivek Oberoi Madhuri Dixit
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय इंडस्ट्री के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीते हैं। एक समय पर अभिनेता के अफेयर के चर्चे ऐश्वर्या राय के साथ थे, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। विवेक ने साल 2012 में एक्टर ने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के कहने पर कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी की थी। एक्टर की यह अरेंज मैरिज थी। 
Adipurush: आदिपुरुष के संवादों पर 'रामायण के लक्ष्मण' सुनील लहरी ने जताई नाराजगी, कहा- 'बहुत उम्मीद थी पर...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed