फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: इन फिल्मों और सीन्स को किया गया कॉपी, यूजर्स ने जमकर लगाई स्टार्स से लेकर निर्देशक की क्लास

Mon, 19 Jun 2023 02:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Big Budget Movies accused of copying content Ranbir Kapoor Animal brahmastra SRK Pathaan Jawan
फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हम लोग 21वीं सदी में जी रहे हैं। जहां पलक झपकते ही हर चीज हमारे सामने हाजिर हो जाती है। मनोरंजन के लिए भी सिर्फ फिल्में और टीवी नहीं बल्कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी मौजूद हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर दुनियाभर का कंटेंट होता है, जो दर्शकों के मनोरंजन के लिए अपलोड किया गया है। ऐसे में जब दुनियाभर की सीरीज और फिल्में हम कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं, तो दर्शक कंटेंट को आसानी से पहचान लेते हैं। ये सुविधाएं दर्शकों को तेज बना रही हैं, जो अब उन्हें भारतीय और विदेशी प्रोजेक्ट्स में समानता ढूंढने में मदद भी करती है। इसी का नतीजा है कि पिछले काफी समय से दर्शक बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों पर कंटेंट कॉपी करने का आरोप लगा चुके हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन पर नकल करने का आरोप लगा है...

Bollywood Big Budget Movies accused of copying content Ranbir Kapoor Animal brahmastra SRK Pathaan Jawan
एनिमल, ओल्डबॉय - फोटो : social media

एनिमल टीजर
'कबीर सिंह' जैसी बहतरीन फिल्म बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक और मूवी देने के लिए तैयार हैं। निर्देशक की फिल्म 'एनिमल' अपने एलान के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों बीच उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने हाल ही में इसका एक प्री-टीजर रिलीज किया था। इस टीजर में अभिनेता जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हाथों में कुल्हाड़ी लिए रणबीर सबको मारते दिखाई दे रहे हैं। इसकी रिलीज होने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा पर कथित तौर पर दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओल्डबॉय'  के फाइट सीन की नकल करने का आरोप लगाया।

Bollywood Big Budget Movies accused of copying content Ranbir Kapoor Animal brahmastra SRK Pathaan Jawan
पठान - फोटो : social media

पठान
'पठान' में सलमान और शाहरुख खान का ट्रेन एक्शन सीन फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक था। खाई में गिरी चलती ट्रेन में जैसे यशराज फिल्म्स ने दोनों को एक-दूसरे के लिए लड़ते हुए दिखाया, वह दर्शकों को भा गया। सीक्वेंस के हर सीन को देखकर लोगों के थिएटर में हूटिंग खूब हूटिंग की थी। हालांकि, इंटरनेट यूजर्स को बाद में एहसास हुए कि यह एक्शन पैक्ड ट्रेन सीक्वेंस फ्रेम-टू-फ्रेम जैकी चैन की एक पुरानी एनिमेटेड फिल्म से कॉपी किया गया था। इतना ही नहीं इस सीन और एक वीडियो गेम के बीच भी कई समानताएं देखी गई थीं, जिससे इंटरनेट यूजर्स 'पठान' में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Big Budget Movies accused of copying content Ranbir Kapoor Animal brahmastra SRK Pathaan Jawan
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पिछले साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। फिल्म में बहुत कुछ ऐसा था, जो किसी भी भारतीय मूवी में पहली बार दिखाया जाने वाला था। लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने के बाद दर्शकों को एहसास हुआ कि यह फिल्म कई हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित थी। 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाया गया अस्त्र गुरुकुल 'एक्स मेन्स स्कूल' से काफी मिलता-जुलता था, वहीं रणबीर कपूर को दिखने वाली पीछे की घटनाओं ने सभी को हैरी पॉटर के डार्क लॉर्ड को देखने की याद दिला दी। इसके साथ ही बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स को एहसास हुआ था कि मौनी रॉय का रोल स्कार्लेट विच से काफी मिलता-जुलता था
विज्ञापन
Bollywood Big Budget Movies accused of copying content Ranbir Kapoor Animal brahmastra SRK Pathaan Jawan
जवान - फोटो : social media
जवान
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' का नाम भी लिस्ट में शामिल है। फिल्म को उस समय आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जब पिछले साल इसका फर्स्ट लुक और टीजर जारी किया गया था। अभिनेता के बैंडेज्ड चेहरे ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था कि क्या 'जवान' हॉलीवुड फिल्म 'डार्क मैन' की कॉपी होने वाली है। कई यूजर्स ने एटली निर्देशित 'जवान' और लियाम नीसन की 1990 की सुपर हीरो फिल्म के बीच समानता होने का दावा किया था। हालांकि, फिल्म की कहानी और इसके प्लॉट को लेकर अभी भी कुछ साफ नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed