बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से अमिट छाप छोड़ी है। इनमें से कुछ सितारे आज भी फिल्में बनाकर दर्शकों का मंनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, कुछ सितारे अपने बच्चों को इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करने में मदद कर रहे हैं। लेकिन इसमें कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिनको अपने बच्चों का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं है। तो आइए जानते हैं...
Bollywood: पैरेंट्स की इच्छा के आगे झुके ये स्टार किड्स, फिल्म इंडस्ट्री से दूर दूसरे क्षेत्र में बनाई पहचान
कुछ सितारे अपने बच्चों को इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करने में मदद कर रहे हैं। लेकिन इसमें कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिनको अपने बच्चों का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं है। तो आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धिमा कपूर
दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी इंडस्ट्री से दूर ही रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषि कपूर को उनका फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था। रिद्धिमा ने फिल्मी दूनिया को छोड़कर ज्वेलरी डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया। रिद्धिमा का नाम आज नामचीन ज्वेलरी डिजाइनर में शामिल है।
यह भी पढ़ें: Anurag Kashyap: 'फिल्म के लिए टिकट खरीदना और वोट देना एक समान है', अनुराग कश्यप ने कही ये बात
रीमा कपूर
रीमा मशहूर अभिनेता राज कपूर की बेटी हैं। राज ने अभिनय से लेकर डायरेक्शन-प्रोडक्शन तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, लेकिन बेटी ने इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कपूर अपनी बेटी को फिल्मों में काम करने से मना करते थे। इसलिए रीमा ने फिल्मी दूनिया छोड़कर दूसरे क्षेत्र में अपना करियर बनाया। रीमा एक बीमा कंपनी में बतौर सलाहकार काम करती हैं।
त्रिशाला दत्त
त्रिशाला, संजय दत्त की बेटी हैं। त्रिशाला अभिनेता की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि त्रिशाला का फिल्मों में काम करना उन्हें पसंद नहीं है। अभिनेता की बेटी त्रिशाला साइकोथेरेपिस्ट यानी मनोचिकित्सक हैं।
यह भी पढ़ें: Pooja Hegde: दुबई में पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी? अभिनेत्री की टीम ने बताई सच्चाई
मसाबा गुप्ता
नीना गुप्ता अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, लेकिन नीना अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को इंडस्ट्री से दूर रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनको मसाबा का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं है। उनकी बेटी फैशन डिजाइनर हैं।