प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान (दिवंगत) के अलावा भी कई बॉलीवुड कलाकार हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। इस साल भी कई बॉलीवुड एक्टर, हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आए, इनके काम को काफी पसंद भी किया गया।
Year Ender 2024: हॉलीवुड फिल्म-सीरीज में छा गए बॉलीवुड सितारे, जानिए किस तरह के किरदार में आए नजर
सिनेमा अब ग्लोबल होता जा रहा है, हॉलीवुड के सिंगर, बॉलीवुड फिल्मों में गा रहे हैं। वहीं हमारे कलाकार भी, हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रहे हैं। इस साल कौन सा बॉलीवुड एक्टर, किस हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बना, जानिए?
तब्बू
तब्बू पहले भी हॉलीवुड, इंग्लिश फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। हाल ही में वह हॉलीवुड सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में सिस्टर फ्रांसेस्का का रोल निभा रही हैं। जब से तब्बू की इस सीरीज में एंट्री हुई है, वह सोशल मीडिया पर, हॉलीवुड में चर्चा में बनी हुई हैं। तब्बू का यह किरदार काफी दमदार है। तब्बू की एक्टिंग तो कमाल की है, साथ ही इस सीरीज में उनका लुक भी काफी इंप्रेसिव है।
शोभिता धुलिपाला
शोभिता धुलिपाला इन दिनों साउथ एक्टर नागा चैतन्य के साथ हुई अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। यह बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का रंग जमा चुकी हैं। शोभिता इस साल देव पटेल की हॉलीवुड फिल्म ‘मंकी मैन’ में नजर आई थीं। शोभिता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 9 साल पहले ऑडिशन दिया था। फिल्म में शोभिता ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
ईशान खट्टर
शाहिद कपूर के भाई और बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने भी हॉलीवुड सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ में एक अहम किरदार निभाया। इसमें निकोल किडमैन जैसी मशहूर, उम्दा अदाकारा के साथ ईशान को अभिनय करने का मौका मिला। यह सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री रही। ईशान भी इस सीरीज में अपनी एक्टिंग के जरिए हॉलीवुड दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे।
100 Years Of Mohammed Rafi: सोनू निगम रफी साहब को मानते हैं गुरु, दिया है महान गायक को पिता का दर्जा
आदर्श गौरव
आदर्श गौरव ने प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के साथ एक फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की थी, यह फिल्म हिंदी, इंग्लिश दोनों भाषाओं में बनीं। जल्द ही आर्दश गौरव एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। वह रिडले स्कॉट की एलियन प्रीक्वल सीरीज में नजर आएंगे। इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर एक्टर आदर्श गौरव काफी एक्साइटेड हैं।