फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toolsidas Junior: राजीव कपूर से लेकर संजीव कुमार तक, ये अभिनेता भी अपनी आखिरी फिल्म को रिलीज होते नहीं देख पाए

Tue, 24 May 2022 12:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 24 May 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Whose Films Released After Their Death Like Rajeev Kapoor Toolsidas Junior News in Hindi
राजीव कपूर, दिव्या भारती, संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर की आखिरी फिल्म रिलीज हो गई है। इस फिल्म का नाम है 'तुलसीदार जूनियर'। तुलसीदास जूनियर सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। बता दें कि राजीव कपूर का  9 फरवरी 2021 को मुंबई में निधन हो गया था। उनके निधन करीब एक साल तीन महीने बाद अभिनेता की फिल्म रिलीज हो गई है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें स्नूकर के अंडररेटेड गेम की बैकड्रॉप के अगेंस्ट एक बाप और बेटे के बीच के बॉन्डिंग दिखाई गई है। सिर्फ ऋषि कपूर और राजीव कपूर ही नहीं, बल्कि और भी कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके मरने के काफी समय बाद उनकी फिल्में रिलीज की गई हैं-

Bollywood Stars Whose Films Released After Their Death Like Rajeev Kapoor Toolsidas Junior News in Hindi
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को मुंबई में हुआ था। अभिनेता अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे। इस दौरान कोरोना पीरियड चल रहा था, ऐसे में उनके जीते जी अभिनेता की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज नहीं हो सकी थी। सुशांत की मौत के करीब एक महीने बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई।

Bollywood Stars Whose Films Released After Their Death Like Rajeev Kapoor Toolsidas Junior News in Hindi
श्रीदेवी - फोटो : social media

श्रीदेवी
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हो गया था। उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जीरो' में एक कैमियो रोल में देखा गया था। अभिनेत्री की आखिरी फिल्म उनकी मौत के 10 महीने बाद दिसंबर में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Whose Films Released After Their Death Like Rajeev Kapoor Toolsidas Junior News in Hindi
ओमपुरी - फोटो : अमर उजाला

ओमपुरी
ओमपुरी ने अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है। 6 जनवरी 2017 को अभिनेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी आखिरी फिल्म ट्यूबलाइट थी, जो उनके निधन के छह महीने बाद रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Bollywood Stars Whose Films Released After Their Death Like Rajeev Kapoor Toolsidas Junior News in Hindi
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या भारती
5 अप्रैल 1993 को हुई दिव्या भारती की मौत आज भी एक सस्पेंस बनी हुई है। कहा जाता है कि अभिनेत्री शराब के नशे में बिल्डिंग से नीचे गिर गई थीं। उनकी मौत को आज भी कोई भूल नहीं पाया है। दिव्या भारती की मौत के आठ महीने बाद उनकी फिल्म शतरंज रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed