फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में सीबाआई जांच के लिए बॉलीवुड एकजुट और दिशा सालियान के पिता ने की मुंबई पुलिस से शिकायत, पांच खबरें

Fri, 14 Aug 2020 07:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 14 Aug 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Support CBI For SSR Campaign and  Parents Of Disha Salian Have Filed Complaints entertainment news
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को लगभग दो महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन इस मामले में अभी तक जांच एजेंसियों के हाथ खाली हैं। लोग लगातार सुशांत को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मुहिम चलाई जा रही है। अब इसका समर्थन बॉलीवुड के सितारे भी कर रहे हैं। कीर्ति सेनन और कंगना रनौत के बाद वरुण धवन, मौनी रॉय और अमीषा पटेल ने सुशांत मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।



सुशांत केस: सीबाआई जांच के लिए एकजुट हुआ बॉलीवुड, वरुण धवन और मौनी राय सहित इन स्टार्स ने उठाई आवाज

 

Bollywood Support CBI For SSR Campaign and  Parents Of Disha Salian Have Filed Complaints entertainment news
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार का दिन संजय दत्त के फैंस के लिए दुखों का पहाड़ लेकर आया। जब अभिनेता ने बताया कि वो कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। इसी के तुरंत बाद ही लोगों के बीच इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगी। जिसके बाद पता लगा कि संजय दत्त कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस खबर ने संजय दत्त के फैंस को उदास कर दिया।

चौथे स्टेज के फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं संजय दत्त, फ्लूइड सैंपल रिपोर्ट आई सामने

 

Bollywood Support CBI For SSR Campaign and  Parents Of Disha Salian Have Filed Complaints entertainment news
रणवीर शौरी - फोटो : Social Media

हिंदी फिल्मों के कुछ कलाकारों की शादियां चर्चा में हैं तो दूसरी तरफ कुछ के अलग होने की खबरें भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों से अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच तकरार भी खबरें सुर्खियों में हैं। इधर चुपचाप एक और तलाक हो भी चुका है। वह है अभिनेता रणवीर शौरी का उनकी पत्नी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ।

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी, बेटे को लेकर सामने आया ये फैसला


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Support CBI For SSR Campaign and  Parents Of Disha Salian Have Filed Complaints entertainment news
सुनिधि चौहान - फोटो : ट्विटर

आज के दौर की बहुत ही सफल पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान का 14 अगस्त को जन्मदिन होता है। फिल्मों में 11 साल की उम्र से ही गाना शुरू करने वालीं सुनिधि का जन्म 1983 में नई दिल्ली में हुआ था। सुनिधि चौहान ने अपनी अनोखी आवाज से गायकी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। सुनिधि म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। हिंदी के अलावा सुनिध ने मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली और उर्दू में भी गाने गाए हैं। सिंगर के अलावा सुनिधि एक फैशन आइकन भी हैं।

विज्ञापन
Bollywood Support CBI For SSR Campaign and  Parents Of Disha Salian Have Filed Complaints entertainment news
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ दिन पहले उनकी मैनेजर दिशा सालियान ने खुदकुशी कर ली थी। पहले सुशांत और दिशा की मौत को अलग-अलग रखकर देखा जा रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार ये खबरें चल रही हैं कि सुशांत और दिशा की मौत में कोई न कोई कनेक्शन जरूर है। इसी वजह अब लोग सुशांत के साथ-साथ दिशा को भी न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इन सब बातों से दिशा के परिवार वाले खुश नहीं और उन्होंने इस बात को लेकर पुलिस से शिकायत की है।

दिशा सालियान के पिता पहुंचे थाने, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed