फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली पत्नी की मौत से टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी बीवी के सामने रखी थी ये अजीब शर्त

Fri, 14 Aug 2020 07:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 14 Aug 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Shammi Kapoor death Anniversary he Gets second Married after Geeta Bali death
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाई पर्दे पर शम्मी कपूर 'याहू' चिल्लाते हुए जब आते थे, तब कोई उन्हें जंगली कहे या कुछ और। शमशेर उर्फ शम्मी कपूर ने इस बात की फिक्र नहीं की। उन्होंने अपनी जिंदगी में जो भी काम किया उसे बड़ी शिद्दत और जिद्द के साथ किया। आखिरी बार शम्मी कपूर, रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में नजर आए थे। 14 अगस्त 2011 को उन्होंने आखिरी सांस ली थी। उनकी पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Shammi Kapoor death Anniversary he Gets second Married after Geeta Bali death
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी कपूर को संगीत बहुत पसंद था। बचपन से ही वह थियेटर में अपने पिता के साथ टूर पर जाया करते थे। शुरुआती दौर में शम्मी कपूर की पहचान राज कपूर के भाई और गीता बाली के पति के तौर पर होती थी। लेकिन उन्होंने इस फ्रेम को तोड़कर खुद की अलग पहचान बनाई और वो दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरे।

Shammi Kapoor death Anniversary he Gets second Married after Geeta Bali death
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media

गीता बाली और शम्मी कपूर की लव स्टोरी बड़ी अनोखी कही जाती है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1955 में रानीखेत में 'रंगीन रातें' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसी के साथ दोनों के बीच प्यार की हवा चली। उसी दौरान शम्मी कपूर ने गीता को प्रोपोज किया। लेकिन गीता उन्हें मना करती रहीं पर आवेग में एक फैसला लिया गया और दोनों वहां से तुरंत मुंबई आ गए। अगस्त 1955 में दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi Kapoor death Anniversary he Gets second Married after Geeta Bali death
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media

शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी के 10 साल बाद ही गीता को चेचक की बीमारी हो गई। और साल 1965 में उनका निधन हो गया। पत्नी की मौत से शम्मी कपूर पूरी तरह से टूट गए। गम में डूबे शम्मी कपूर का धीरे-धीरे वजन भी बढ़ता चला गया। शम्मी कपूर को जो झटका लगा उसका असर उनकी फिल्मों पर भी पड़ना शुरू हो गया।

विज्ञापन
Shammi Kapoor death Anniversary he Gets second Married after Geeta Bali death
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : Social Media

शम्मी कपूर ने गीता की मृत्यु के करीब चार साल बाद नीला देवी से शादी की थी। शम्मी ने खुद नीला को इस शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि शम्मी ने शादी से पहले ही नीला के सामने यह शर्त रख दी थी कि वह कभी मां नहीं बनेंगी और गीता के बच्चों को ही अपने बच्चे की तरह पालेंगी। नीला ने भी यह शर्त मंजूर कर ली। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे।

सुशांत केस: वकील विकास सिंह ने सिद्धार्थ पिठानी को बताया 'शातिर अपराधी', बोले- वो रिया की मदद कर रहा है
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed