बॉलीवुड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और यहां टिके रहने के लिए कई खूबियों का होना जरूरी हैै। पर्सनालिटी के साथ-साथ एक्टर्स की हाइट भी काफी मायने रखती है। इतने कलाकारों की भरमार में कुछ तो ऐसे हैं जिनके चेहरों को देखने के लिए अपने सिर को ऊपर उठाना पड़ता है। ऐसे में हम आपके सामने ऐसे एक्टर्स की लिस्ट लाए हैं जिनकी हाइट तो लंबी है ही, साथ ही उनके प्रशंसकों से उन्हें प्यार भी भरपूर मिला।
बॉलीवुड के लंबे एक्टर्स, जिन्होंने सफलता की लगाई लंबी छलांग, आज भी भारी मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन- 6 फीट 2.5 इंच
इस लिस्ट में जो सबसे पहला नाम हमें याद आता है वो हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन। अमिताभ बच्चन अपने समय के सबसे लंबे एक्टर्स में से एक थे। उस समय से लेकर आज तक अमिताभ बच्चन के अनगिनत फैन्स हुए। उनकी पर्सनालिटी में जो तीन चीजें लोगों को उनकी ओर आकर्षित करती रही हैं, वो है उनकी हाइट दूसरी उनकी आवाज। साथ ही उनकी दमदार अदाकारी जिसके बारे में किसी को कुछ बताने की जरुरत ही नहीं है।
अक्षय कुमार- 6 फीट 1 इंच
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से फेमस अक्षय कुमार 1991 में फिल्म 'सौगंध' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। अक्षय कुमार को अगर खिलाड़ी कुमार कहा जाता है तो इसमें उनका सबसे अहम रोल उनकी हाइट का है। अक्षय कुमार 90 के दशक में हिट एक्शन फिल्मों के हीरो रहे हैं। खिलाड़ी, मोहरा और सबसे बड़ा खिलाड़ी में अभिनय करने के कारण उन्हें खिलाड़ी कुमार की संज्ञा दी जाती है।
इरफान खान- 6 फीट
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में नाम लिया जाता है एक्टर इरफान खान का। यूं तो दर्शकों का उनको पसंद करने का सबसे बड़ा कारण उनकी गजब की एक्टिंग रही है, लेकिन उनके व्यक्तित्व को सूट करती उनकी लंबाई भी उसमें एक प्लस प्वाइंट है। उन्होंने 'द वारियर', 'मकबूल', 'हासिल', 'द नेमसेक', 'रोग' जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 'हासिल' फिल्म के लिए उन्हें साल 2004 का फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार भी मिला।
अर्जुन रामपाल- 6 फीट 2 इंच
अपने लुक की वजह से लड़कियों के बीच फेमस अर्जुन रामपाल ने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। अर्जुन रामपाल ने साल 2001 में फिल्म 'मोक्ष' से बालीवुड में एंट्री की, हालांकि 'मोक्ष' के रिलीज होने से पहले उनकी दूसरी फिल्म 'प्यार, इश्क और मोहब्बत' रिलीज हो गई। फिल्मों में अच्छे अभिनय और पर्सनालिटी से उन्होंने खुद को एक अभिनेता के रूप में साबित किया।