{"_id":"5b810b1642c7924646254eac","slug":"bollywood-top-news-19th-to-25th-august-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी से लेकर दीपिका तक, इस हफ्ते बॉलीवुड की ये खबरें सुर्खियों में रहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी से लेकर दीपिका तक, इस हफ्ते बॉलीवुड की ये खबरें सुर्खियों में रहीं
Sun, 26 Aug 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Neha Dhupia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नेहा धूपिया की शादी के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो प्रेग्नेंट हैं जिसकी वजह से उन्होंने अचानक शादी का फैसला किया है। नेहा धूपिया ने अब आधिकारिक तौर पर ये घोषणा कर दी है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। नेहा ने पति अंगद बेदी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेहा धूपिया, अंगद बेदी की बाहों में हैं और अंगद बेदी उनके पेट की ओर इशारा कर रहे हैं। फोटो में नेहा धूपिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया ने इस फोटो के साथ मैसेज लिखा है 'नई शुरुआत हो रही है...हम तीन...सतनाम वाहे गुरु।'
2 of 6
Happy Phirr Bhag Jayegi
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'जीनियस' की। 'गदरः एक प्रेमकथा' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म के जरिए बेटे उत्कर्ष शर्मा को लॉन्च किया है। इसके अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का और इशिता चौहान की मुख्य भूमिका है। दूसरी फिल्म मुदस्सर अजीज की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, जस्सी गिल, जिमी शेरगिल, पीयूष मिश्रा, अली फजल और डायना पेंटी हैं। तीसरी फिल्म छोटे बजट की 'करीम मोहम्मद' है। जिसमें यशपाल शर्मा का मुख्य किरदार है।
3 of 6
ranveer and deepika
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चाओं के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पर लगातार खबरें आ रही हैं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, शादी से पहले दीपिका की मां ने घर पर एक पूजा रखी है। इसमें उन्होंने रणवीर और उनके पूरे परिवार को इनवाइट किया है। इस पूजा के लिए रणवीर अपनी फैमिली के साथ दीपिका के घर बेंगलुरू जाएंगे। यह पूजा नवंबर के पहले हफ्ते में होगी। इसी के साथ दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से मुहर लगा दी है। इन दोनों की सगाई के बाद अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। प्रियंका की शादी के लिए मेहमानों की लिस्ट पर काम शुरू हो चुका है। इस गेस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
5 of 6
manoj bajpayee
मनोज बाजपेयी, नीरज काबी और रणवीर शौरी स्टारर फिल्म 'गली गुलियां- इन दि सैडोज' का ट्रेलर रिलीज हुआ। यह एक साइक्लोजिकल ड्रामा फिल्म है। मनोज वाजपायी फिल्म 'अलीगढ़' के बाद एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग में वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के लिए बीते दिनों मेलबर्न में आयोजित हुए भारतीय फिल्म महोत्सव में मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म दुनियाभर में 7 सितंबर को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।