फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल की डिंपल को पहली नजर में दिल दे बैठे थे राजेश खन्ना, 10 रोचक तथ्य

Fri, 29 Mar 2019 12:55 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 29 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Bollywood trivia Dimple kapadia 10 unknown facts about her life
dimple kapadia
आज से 42 साल पहले मात्र 16 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती, टैलेंट और एक्टिंग के दम पर डिंपल कपाड़िया ने वो स्टारडम हासिल कर लिया था जिसके कायल उस समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना भी थे। आइये जानते हैं इस कमाल की अभिनेत्री से जुड़ी कुछ स्पेशल बातें। डिंपल कपाड़िया ने मात्र 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राजकपूर साहब ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। फिल्म का नाम था 'बॉबी'। 'बॉबी' एक जबरदस्त हिट साबित हुई। बॉबी के रिलीज होने के बाद एक अफवाह खूब फैली थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं। 

 
Bollywood trivia Dimple kapadia 10 unknown facts about her life
dimple kapadia
बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिंपल की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी। चांदनी रात में राजेश खन्ना समुंदर किनारे डिंपल को ले गए और अचानक उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल को ये सब सपने जैसा लगा। डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और स्कूल बंक कर काका की फिल्में देखती थीं। ऐसे में सामने से आकर राजेश खन्ना का प्रपोज करना डिंपल को भा गया और सब कुछ छोड़ डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली। 
Bollywood trivia Dimple kapadia 10 unknown facts about her life
डिंपल कपाड़िया
राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल की 'बॉबी' रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए। रातों-रात डिंपल सुपरस्टार बन गईं। लड़के डिंपल के दीवाने हो गए। 'बॉबी' के लिए डिंपल को फिल्म फेअर अवॉर्ड मिला था। राजेश खन्ना ने शादी के बाद डिंपल को फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल को फिल्मों में काम करने के कई ऑफर मिले लेकिन राजेश खन्ना के प्यार की गिरफ्त डिंपल ने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया। लेकिन धीरे-धीरे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood trivia Dimple kapadia 10 unknown facts about her life
डिंपल कपाड़िया
विनोद खन्ना डिंपल कपाड़िया के साथ कई इंटीमेट सीन दिए हैं लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि एक बार डिंपल कपाडिया को किस करते हुए विनोद खन्ना इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रुके थे। इससे डिंपल काफी डर गईं और खुद को विनोद से छुड़ाया और भागकर मेकअप रूम में जाकर छिप गईं। वो विनोद से काफी नाराज थीं। उन्होंने शूट करने से इंकार कर दिया। तब महेश भट्ट ने उनके पास गए और माफी मांगी।
विज्ञापन
Bollywood trivia Dimple kapadia 10 unknown facts about her life
dimple kapadia
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने एक बार फिर बॉलीवुड का रुख किया। 11 साल के ब्रेक और दो बच्चों के बावजूद दुनिया उस समय दंग रह गयी जब 1985 में फिल्म 'सागर' में उसने डिंपल कपाड़िया का बोल्ड लुक देखा। ऐसे सीन्स करना उस दौर में बड़ी बात मानी जाती थी। फिल्म 'जख्मी शेर' के सेट पर डिंपल ने कहा था, 'टि्वंकल को हमेशा इस बात डर रहता है कि कहीं हमें फिर से पापा के साथ जा कर रहना ना पड़े। इसलिए वो चाहती है कि जल्दी से मुझे ढेर सारी फिल्मों में काम मिल जाए।' उस समय डिंपल ने कहा था,'काका के साथ बस एक ही आदमी रह सकता है और वह खुद। मुझे अपने लिए और अपनी बेटियों के लिए एक खुला घर चाहिए, जहां सब अपनी आवाज उठा सकें और खुल कर जी सकें।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed