{"_id":"5c9caf25bdec224e4c20360e","slug":"kumar-birla-daughter-ananya-birla-shares-gorgeous-pic-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुनर में स्टार किड्स को भी मात देती हैं बिड़ला खानदान की बेटी अनन्या, गवाह हैं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हुनर में स्टार किड्स को भी मात देती हैं बिड़ला खानदान की बेटी अनन्या, गवाह हैं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Birla ) की सिंगर-गीतकार बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) सिर्फ बिजनेस तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वो फैशन और सिंगिग की दुनिया में भी नाम कमा रही हैं। अनन्या अपने बेहतरीन फैशन सैन्स के लिए भी जानी जाती हैं।
अनन्या ने बिना अपने पिता का सहारा लिए बिजनेस वर्ल्ड में अपना अलग मुकाम बनाया है। उन्होंने माइक्रोफाइनेंस फर्म 'स्वतंत्र प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी बनाई है, जोकि 2 राज्यों में फैली हुई है।
अनन्या लग्जरी प्रोडक्ट की ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोकार्ट की फाउंडर और सीईओ भी हैं। अनन्या बिड़ला का पहला गाना लिविन द लाइफ 2016 में आया था। इस गाने के बाद उन्हें यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया ने बतौर सिंगर साइन किया था।
वो Vogue और Hello जैसी कई फैशन मैगजीन्स के लिए फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। अनन्या इन दिनों अपने म्यूजिक के शौक को भी पूरा कर रही हैं। अनन्या ने ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की है। फैशन के मामले में भी वो सभी स्टार किड्स और अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
हाल ही में अनन्या ने मजाकिया अंदाज में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि पापा आप इस पोस्ट को अपने सीक्रेट अकाउंट से देख सकते हैं जो आपने मुझ पर नजर रखने के लिए बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।