फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Report 2022: 'केजीएफ 2' ने अकेले कमाए 1000 करोड़, बॉलीवुड की सारी फिल्में मिलकर भी नहीं कर पाईं इतना कलेक्शन

Wed, 08 Jun 2022 01:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Bollywood VS South Cinema Box Office Collection: KGF chapter 2 and RRR Contributed more than hollywood, marathi, punjabi
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल के दौरान रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने रणवीर सिंह की '83' को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़कर धमाल मचा दिया था। जिसके बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड बनाम साउथ की जंग छिड़ गई थी। हालांकि इस विवाद को बढ़ाया तब मिला जब 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया था। हालांकि यह साउथ सिनेमा ही था, जिसने दो साल से ठप पड़ी फिल्म इंडस्ट्री को डूबने से बचाया है। यही कारण है कि इंडिया बॉक्स ऑफिस ने जनवरी 2022 से लेकर अप्रैल 2022 तक 4002 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। 

Bollywood VS South Cinema Box Office Collection: KGF chapter 2 and RRR Contributed more than hollywood, marathi, punjabi
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा रहा पिछले पांच सालों का कलेक्शन
दरअसल, ऑरमैक्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी से लेकर अप्रैल तक इंडिया बॉक्स ऑफिस ने 2018 में 2790 करोड़ रुपये, 2019 में 3,550 करोड़ रुपये, 2020 में 1,982 करोड़ रुपये और 2021 में 1286 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 2022 में अप्रैल महीने तक कुल 4002 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि इस साल हुई कुल कमाई का 68 फीसदी हिस्सा हिंदी में डब हुई फिल्मों से आया है। वहीं हिंदी सिनेमा का योगदान केवल 32 फीसदी ही रहा है। 
 

साल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
2018 2790 करोड़ रुपये
2019 3550 करोड़ रुपये
2020 1982 करोड़ रुपये
2021 1286 करोड़ रुपये
2022 4002 करोड़ रुपये

Bollywood VS South Cinema Box Office Collection: KGF chapter 2 and RRR Contributed more than hollywood, marathi, punjabi
केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टॉप 10 फिल्में
रिपोर्ट में इस बात का खुलासा भी किया गया है कि यश अभिनीत फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। जब तक प्रशांत नील की यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई थी तब तक थिएटर्स में 280 ब्रांड्स ने प्रसारण के लिए अपने विज्ञापन दिए हैं। इसके साथ ही ऑरमैक्स ने 2022 में रिलीज हुई फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट भी जारी की है। यहां देखिए पूरी सूची...

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood VS South Cinema Box Office Collection: KGF chapter 2 and RRR Contributed more than hollywood, marathi, punjabi
केजीएफ 2 और आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
केजीएफ: चैप्टर 2 1008 करोड़ रुपये
आरआरआर 875 करोड़ रुपये
द कश्मीर फाइल्स 293 करोड़ रुपये
बीस्ट 169 करोड़ रुपये
गंगूबाई काठियावाड़ी 153 करोड़ रुपये
वलिमाई 127 करोड़ रुपये
भीमला नायक 119 करोड़ रुपये
जेम्स 111 करोड़ रुपये
राधे श्याम 110 करोड़ रुपये
आचार्य 67 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed