फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood VS Tollywood: काजल अग्रवाल ने निकाल दी बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह बड़ी कमी, बयान से फिर मचेगा तहलका!

Fri, 31 Mar 2023 02:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 31 Mar 2023 02:23 PM IST
सार

काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी कमी निकाली है। वहीं, एक्ट्रेस के बयान से एक बार फिर नॉर्थ वर्सेज साउथ की जंग छिड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Bollywood VS Tollywood Kajal Aggarwal told the biggest mistake of Hindi cinema Fans Shocked
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टॉलीवुड सिनेमा में तगड़ा मुकाबला चल रहा है। यूं तो बॉलीवुड सितारे साउथ की फिल्मों और साउथ के सितारे हिंदी फिल्मों में डेब्यू करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी नॉर्थ वर्सेज साउथ सिनेमा की डिबेट बढ़ती जा रही है। बीते लंबे समय से बॉलीवुड की इक्की-दुक्की फिल्में ही दर्शकों का दिल जीत पा रही हैं और बाकी फ्लॉप की सूची में जुड़ती चली जा रही हैं। वहीं, अब इस डिबेट पर दोनों इंडस्ट्री में काम कर चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल चुप्पी तोड़ इनके बीच का अंतर बताती नजर आई हैं। 

Bollywood VS Tollywood Kajal Aggarwal told the biggest mistake of Hindi cinema Fans Shocked
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को काजल अग्रवाल एक मीडिया समिट का हिस्सा बनीं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा और दक्षिण के चारों उद्योग- तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के बीच अंतर के बारे में बात की। काजल ने कहा, 'ऐसे बहुत से लोग हैं जो हिंदी में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं क्योंकि यह अधिक राष्ट्रव्यापी मान्यता प्राप्त भाषा है। यह कहने के बाद कि, हां साउथ एक बहुत ही अनुकूल इंडस्ट्री है।'

Bollywood VS Tollywood Kajal Aggarwal told the biggest mistake of Hindi cinema Fans Shocked
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल अग्रवाल ने साउथ इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'यह बहुत स्वीकार्य है, दक्षिण में शानदार तकनीशियन हैं, अद्भुत निर्देशक और अभूतपूर्व सामग्री है जो सभी चार भाषाओं- तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में उत्पन्न होती है।'

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की यह अभिनेत्रियां हैं करोड़ों की मालकिन, लिस्ट में शामिल है ये बड़े नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood VS Tollywood Kajal Aggarwal told the biggest mistake of Hindi cinema Fans Shocked
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल अग्रवाल ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'बेशक, हिंदी हमारी मातृभाषा रही है। हम हिंदी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। यह स्वीकार करती रही हूं कि यह मुझ पर भी बेहद मेहरबान रहा है, लेकिन मैं साउथ इंडस्ट्री के ईको-सिस्टम, नैतिकता, मूल्यों, अनुशासन को पसंद करती हूं, जिसकी मुझे हिंदी सिनेमा में कमी लगती है।'

जब साउथ के इन सुपरस्टार्स ने फिल्मों में दिए बोल्ड किसिंग सीन, खूब हुई चर्चा, देख रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Bollywood VS Tollywood Kajal Aggarwal told the biggest mistake of Hindi cinema Fans Shocked
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल का यह बयान सामने आते ही सुर्खियों में छा गया है। कई लोगों ने काजल के बयान की प्रशंसा की, तो कुछ लोग इस पर चुटकी लेते नजर आए। नेटिजन्स का मानना है कि इस बयान के बाद फिर से बॉलीवुड और साउथ के बीच अनावश्यक जंग छिड़ जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed