किस्सा: जब ईशा-अहाना के डांस करने के खिलाफ थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी ने ऐसे किया अभिनेता का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2011 में हेमा मालिनी ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह अपनी बेटियों को हमेशा से ही डांस सिखाना चाहती थीं लेकिन धर्मेंद्र इसके खिलाफ थे क्योंकि उनकी विचारधारा ऐसी नहीं थी। हेमा मालिनी ने कहा था, ‘शुरूआती दिनों में मैं उनकी सोच देखकर चौंक गई थी। वह बहुत रूढ़िवादी थे। वह लड़कियों को टाइट-फिटिंग जींस पहनने के लिए मना करते थे और जब मैं उनकी ये बातें सुनती थीं तब मैं कहती थी कि आप अभी भी पुराने जमाने में जी रहे हैं।’
हेमा मालिनी ने आगे कहा था, ‘एक उम्र में लड़कियों का मेकअप करना आम बात थी, लेकिन जब लड़कियां फिल्मों में जाने की बात करती थीं तब धर्मेंद्र को चीड़ होती थी। इसी वजह से कई बार मुझे बीच में बोलना पड़ता था। मुझे हमेशा कहना पड़ता था कि, वह इस पर ना बोलें।’
इस दौरान हेमा मालिनी ने ये भी बताया था कि धर्मेंद्र ईशा और अहाना के डांस सिखने के खिलाफ थे। वह हमेशा एक्ट्रेस को ईशा और अहाना को डांस सिखाने के लिए मना करते थे। हेमा ने इस पर कहा था कि, ‘वे हमेशा मुझसे कहते थे कि इन्हें डांस मत सिखाओ। दोनों फिल्मी दुनिया में चली जाएंगी।’
इसके आगे हेमा ने बताया, ‘मैंने हमेशा उन्हें ये ही कहा कि मैं ऐसा नहीं होने दे सकती थी। मैं एक अलग इंसान हूं। मेरे अपने विचार है और आवाज है। मैंने उन्हें अपने विचार सबके सामने रखना ही सिखाया है। मेरे बच्चों को यह बात अच्छी लगती है कि जरूरत पड़ने पर वे मुझे दुनिया के खिलाफ ढाल की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।’