फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Illegal Season 2: नेशनल फिल्म अवार्ड विनर अश्विनी चौधरी का सिक्सर, शागिर्द की उस्ताद को बेहतर चुनौती

Thu, 11 Nov 2021 07:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 11 Nov 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
National film award winner Ashwini Chaudhary makes ott debut illegal 2 piyush Mishra neha sharma
इललीगल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी फिल्मों से अक्सर हिंदी सिनेमा को नया चलन देने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक अश्विनी चौधरी का डिजिटल डेब्यू ओटीटी वूट पर होने जा रहा है। अश्विनी ने ओटीटी की चर्चित सीरीज ‘इललीगल’ का दूसरा सीजन निर्देशित किया है जिसका टीजर गुरुवार को जारी किया गया। टीजर में इसके पहले सीजन में दिखी अदावत आगे बढ़ती दिख रही है। कानूनी जानकारों की कहानियां कहने वाले शोज में वेब सीरीज ‘इललीगल’ इसलिए अलग दिखती है क्योंकि इसमें मुकाबला शागिर्द और उस्ताद का है। अपने उसूलों पर टिकी रहने वाली एक वकील जब अपने सीनियर और पुराने बॉस से अदालत में टकराती है तो कानून की जो नई परिभाषाएं और व्याख्याएं सामने आती हैं, वही वेब सीरीज ‘इललीगल’ का डीएनए बनाती हैं। अश्विनी के मुताबिक इस सीजन की कहानी में तमाम ट्विस्ट और टर्न्स हैं। नेहा शर्मा और पीयूष मिश्रा जैसे लीड कलाकारों वाले इस शो में तनुज विरवानी भी इस बार एक खास किरदार कर रहे हैं।

National film award winner Ashwini Chaudhary makes ott debut illegal 2 piyush Mishra neha sharma
अश्विनी चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वूट की चंद चर्चित वेब सीरीज में से एक सीरीज ‘इललीगल’ का दूसरा सीजन जब कोरोना की दूसरी लहर के बाद बनना शुरू हुआ तभी से इसे लेकर दर्शकों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है। फिर सोशल मीडिया पर जब ये जाहिर हुआ कि सीरीज का दूसरा सीजन नेशनल अवार्ड विनर निर्देशक अश्विनी चौधरी करने जा रहे हैं तो उनकी उम्मीदों में दूना इजाफा हो गया। अश्विनी चौधरी कहते हैं, ‘वेब सीरीज ‘इललीगल’ का दूसरा सीजन अपने आप में एक अनोखा और अलग अध्याय है। इस सीजन में भी मुकाबला मेंटॉर का मेंटी से ही है लेकिन इस बार कहानी ने कई नए बल खाए हैं। शो के मुख्य कलाकारों के अलावा इसमें कुछ दूसरे भी ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने कमाल का काम किया है।’  

National film award winner Ashwini Chaudhary makes ott debut illegal 2 piyush Mishra neha sharma
नेहा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो में वकील निहारिका सिंह के किरदार में वापसी कर रही नेशा शर्मा कहती हैं, ‘निहारिका का किरदार करते समय मुझे हमेशा बड़ा गर्व सा महसूस होता है। वह आज की नारी की बिल्कुल सटीक परिभाषा है। वह नाइंसाफी के सामने डटकर खड़ी होती है। उसका सीधा मुकाबला करती है और इसके लिए किसी से डरती नहीं है। वेब सीरीज ‘इललीगल 2’ में मेरे किरदार के सामने इन चुनौतियों के अलावा कुछ नई चुनौतियां नए मामलों की भी हैं। इन मामलों में ऊंट जिस करवट बैठेगा, उसे देख दर्शकों को खूब आनंद आएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
National film award winner Ashwini Chaudhary makes ott debut illegal 2 piyush Mishra neha sharma
पीयूष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरिष्ठ कलाकार पीयूष मिश्रा भी इस सीजन की शूटिंग के दौरान खूब तरंग में रहे। उनका किरदार बीते सीजन में खूब पसंद किया गया था। अब इस सीजन के बारे में वह कहते हैं, ‘बहुत रोमांचित सा महसूस कर रहे हैं हम दूसरे सीजन का टीजर आने के मौके पर। मेरे और नेहा शर्मा के किरदारों का संग्राम इस बार महासंग्राम में तब्दील होने वाला है। कानून, सत्ता और इंसाफ के इस खेल में अभी बहुत कुछ होना बाकी है। जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ेगी तय मानिए कि लोगों की रगों में खून का दौड़ान भी तेज होता जाएगा।’

विज्ञापन
National film award winner Ashwini Chaudhary makes ott debut illegal 2 piyush Mishra neha sharma
इललीगल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पीयूष मिश्रा और नेहा शर्मा का वेब सीरीज ‘इललीगल 2’ में साथ दे रहे सितारों में अक्षय ओबेरॉय, सत्यदीप मिश्रा, पारुल गुलाटी, अचिंत कौर और तनुज विरवानी शामिल हैं। शो की शूटिंग मुंबई के अलावा दिल्ली के तमाम महत्वपूर्ण स्थानों पर हुई है। वेब सीरीज ‘इललीगल 2’ की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन सीरीज के टीजर ने ही लोगों में खासी दिलचस्पी बढ़ा दी है। ये टीजर आप यहां देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed