{"_id":"5d54f90e8ebc3e6d250dcca0","slug":"boney-kapoor-and-khushi-kapoor-reached-bali-for-rakhee-punjabi-son-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्त के बेटे की शादी के लिए बाली पहुंचे बोनी कपूर, खुशी दिखीं बेहद खूबसूरत- जाह्नवी नहीं थीं साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दोस्त के बेटे की शादी के लिए बाली पहुंचे बोनी कपूर, खुशी दिखीं बेहद खूबसूरत- जाह्नवी नहीं थीं साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
boney kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर परिवार ने हाल ही में श्रीदेवी का 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर और सुनीता कपूर ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के लिए पोस्ट लिखा । अब बोनी कपूर और खुशी कपूर एक फैमिली फ्रेंड की शादी में शामिल होने के लिए बाली पहुंचे । शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।
2 of 5
boney kapoor
- फोटो : social media
दरअसल, श्रीदेवी की बेस्ट फ्रेंड राखी पंजाबी के बेटे अमृत पंजाबी की शादी बाली से हुई । इस शादी में बोनी कपूर बेटी खुशी के साथ पहुंचे । इस मौके पर बोनी ब्लैक सूट में खुश दिख रहे थे । वहीं खुशी भी ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं । इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर नहीं नजर आईं ।
3 of 5
boney kapoor
- फोटो : social media
जाह्नवी इन दिनों अपनी फिल्म 'रूही आफजा' की शूटिंग में बिजी हैं । मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर वो तिरुपति मंदिर गई थीं । जहां से कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए । मंदिर में जाह्नवी पारंपरिक साड़ी पहने दिखी थीं । जाह्नवी ने श्रीदेवी के लिए एक फोटो शेयर कर पोस्ट भी लिखा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
khushi kapoor
- फोटो : social media
जाह्नवी लिखती हैं, 'हैप्पी बर्थडे मां, आई लव यू।' वहीं बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फोटो ट्वीट कर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जान । जिंदगी के हर मिनट पर मैं तुम्हें याद करता हूं । हमें रास्ता दिखाती रहना । तुम हमारी याद में हमेशा साथ रहोगी' ।
विज्ञापन
5 of 5
rakhee punjabi
- फोटो : social media
इसके अलावा अनिल कपूर लिखते हैं, 'आज का दिन हमारे लिए भावुक कर देने वाला है । हम आपका 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । आपको खोकर हम दुखी हैं लकिन आपकी हंसी को याद कर रहे हैं । हम आपको हर दिन याद करते हैं श्रीदेवी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।