फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े थे बोनी कपूर, देर रात को जाह्नवी के कमरे में जाकर...

Tue, 24 Jul 2018 11:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
boney kapoor and khushi kapoor reaction after watch janhvi kapoor dhadak
जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' को फैंस के मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं । बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है । चार दिनों में फिल्म ने करीब 40 करोड़ की कमाई कर ली है । बॉलीवुड सेलेब ने भी जाह्नवी और ईशान के काम की खूब तारीफ की है । हालांकि फिल्म 'सैराट' की तुलना में उतना कमाल नहीं दिखा पाई।

boney kapoor and khushi kapoor reaction after watch janhvi kapoor dhadak
जाह्नवी कपूर

ये कहा जा सकता है कि जाह्नवी के करियर की शानदार शुरुआत हुई है। जाह्नवी के सौतेले भाई अर्जुन ने जाह्नवी और ईशान के काम को खूब सराहा । हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म देखने के बाद उनके पिता बोनी कपूर और बहन खुशी का क्या रिएक्शन था । 

boney kapoor and khushi kapoor reaction after watch janhvi kapoor dhadak
जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कहती हैं, 'खुशी ने स्पेशल स्क्रीनिंग में मुझे देखने के बाद यही कहा, तुम क्यों चिंता कर रही हो? बस ये बोलने के बाद ही वो बहुत इमोशनल हो गई ।' जाह्नवी के लिए उनके पापा का रिएक्शन सबसे ज्यादा जरूरी था । बोनी कपूर ने 'धड़क' रिलीज से एक महीने पहले देखी थी । 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor and khushi kapoor reaction after watch janhvi kapoor dhadak
जाह्नवी कपूर

दूसरी बार उन्होंने स्क्रीनिंग में फिल्म देखी । जाह्नवी ने बताया, 'स्क्रीनिंग खत्म होते ही पापा सबसे पहले रात को मंदिर गए । मंदिर से लौटने के बाद वो मेरे कमरे में आए और मुझे गले लगाकर रो पड़े ।' खबरों की मानें तो बोनी अब जाह्नवी को लेकर 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल बनाने का प्लान कर रहे हैं ।

विज्ञापन
boney kapoor and khushi kapoor reaction after watch janhvi kapoor dhadak
जाह्नवी कपूर

यह बड़े बजट की फिल्म होगी । जब जाह्नवी से पूछा गया कि अब वो किस डायरेक्टर के साथ काम करना चाहती हैं? इस पर जाह्नवी ने कहा था कि वो अपने सभी पसंदीदा डायरेक्टर के साथ काम करना चाहेंगी । रीमेक की बात करें तो जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी की फिल्म 'सदमा' में काम करना चाहेंगी ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed