{"_id":"5be69eadbdec2269a2078c26","slug":"boney-kapoor-birthday-how-he-get-married-to-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के करीब रहने के लिए 31 साल पहले बोनी ने चुकाई थी दोगुनी फीस, शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के करीब रहने के लिए 31 साल पहले बोनी ने चुकाई थी दोगुनी फीस, शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट
Sun, 11 Nov 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
sridevi and boney kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बोनी कपूर और श्रीदेवी का साथ 22 साल तक रहा। यह दोनों 2 जून 1996 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन 22 साल से में इन दोनों ने कई उतार-चढ़ाव को देखा। इस साल 24 फरवरी को इन दोनों का साथ टूट गया और श्रीदेवी ने हमेशा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद से बोनी कपूर ने मां-बाप दोनों का फर्ज अदा कर रहे हैं। बोनी कपूर का 11 नवंबर को 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर हम आपको श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से जुड़ी दिलचस्प बात बताते हैं।
2 of 6
Boney Kapoor and Sridevi
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। यही वजह थी कि बोनी कपूर ने साल 1996 में श्रीदेवी से जल्दबाजी में शादी कर ली थी। हालांकि इन दोनों की शादी की राह काफी मुश्किल भरी रही। साथ ही इन दोनों की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही। कहा जाता है कि बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था। बोनी श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें उस वक्त भाव तक नहीं देती थीं।
3 of 6
sridevi
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो श्रीदेवी के करीब रहने के लिए बोनी कपूर ने बड़ा कदम तक उठा लिया था। यह वाकया तब का है जब बोनी कपूर अनिल कपूर के साथ 'मिस्टर इंडिया' फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म के लिए बोनी कपूर श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि उन तक पहुंचने का बोनी को कोई भी जरिया नहीं मिल रहा था। तभी बोनी ने श्रीदेवी की मां से कॉन्टैक्ट किया लेकिन मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mr India
- फोटो : twitter
कहा जाता है कि बोनी श्रीदेवी के प्यार में इस कदर डूबे हुए थे कि दोगुनी फीस भी देने को तैयार थे। बोनी ने ऐसा इसलिए किया जिससे वह श्रीदेवी के करीब रह सकें। उस वक्त बोनी की शादी नहीं हुई थी। कुछ वक्त बाद बोनी ने मोना कपूर से शादी कर ली। श्रीदेवी अपने काम में बिजी हो गई लेकिन बोनी शादी के बाद भी श्रीदेवी को मन ही मन चाहते रहे। खबरों की मानें तो शादी के बाद भी वह श्रीदेवी के करीब आने का बहाना ढूंढते रहते थे। एक वक्त ऐसा आया श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का साथ दिया और सारा कर्ज भी चुकाया।
विज्ञापन
5 of 6
sridevi and mithun
- फोटो : twitter
बोनी के इस कदम से श्रीदेवी प्रभावित हुईं। कहा जाता है कि जिस वक्त यह सब हुआ श्रीदेवी और मिथुन के भी अफेयर के किस्से थे। मिथुन को शक था कि श्रीदेवी उन्हें धोखा दे रही हैं। बात यहां तक पहुंच गई थी कि भरोसा दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी को राखी तक बांध दी थी। मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे और पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसलिए श्रीदेवी ने बोनी का हाथ थामा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।