फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु दत्त ने बदल दी थी जॉनी वॉकर की किस्मत, फिल्मों में आने से पहले करते थे मजदूरी

Sun, 11 Nov 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
johnny walker birthday special some unknown facts
Johnny Walker - फोटो : file photo

50 और 60 के दशक के एक्टर जॉनी वॉकर ने हिंदी सिनेमा में कई ऐसे किरदारों को पर्दे पर निभाया जो आज भी दर्शकों को गुदगुदाते हैं। जॉनी वॉकर का जन्म 11 नवंबर 1926 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

johnny walker birthday special some unknown facts
Johnny Walker - फोटो : file photo

जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन था। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे जॉनी वॉकर का बचपन बेहद कठिनाइयों के बीच बीता। जॉनी वॉकर के पिता इंदौर में एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे। घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जॉनी वॉकर भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाते थे। फैक्ट्री के बंद होने के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया।

johnny walker birthday special some unknown facts
Johnny Walker - फोटो : file photo

10 भाई-बहनों में जॉनी वॉकर दूसरे नंबर पर थे। पिता की मदद के लिए जॉनी वॉकर उनकी मदद के लिए आगे आए। काफी कोशिशों के बाद जॉनी वॉकर को उनके पिता के जानने वाले पुलिस इंस्पेक्टर की सिफारिश पर बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई, जिसके बदले में उन्हें 26 रुपये हर महीने मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
johnny walker birthday special some unknown facts
Johnny Walker - फोटो : file photo

जॉनी वॉकर कमाने लगे थे इसके साथ ही वो मुंबई भी घूमते थे। एक दिन उनकी मुलाकात डायरेक्टर के. आसिफ के सचिव रफीक से हुई। जॉनी वॉकर के कई बार गुजारिश के बाद फिल्म आखिरी पैमाने में एक छोटा सा रोल मिला। उस रोल के लिए जॉनी वॉकर को 80 रुपये मिले। इसी दौरान बलराज साहनी की नजर उन पर पड़ी। 

विज्ञापन
johnny walker birthday special some unknown facts
Johnny Walker - फोटो : file photo

बलराज साहनी ने जॉनी वॉकर को गुरु दत्त से मिलने की सलाह दी। गुरु दत्त के सामने उन्होंने शराबी की एक्टिंग की, जिसे देखकर गुरु दत्त को लगा कि उन्होंने वाकई शराब पी रखी है। गुरु दत्त पहले तो बहुत नाराज हुए कि उन्होंने शराब पी रखी है लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला तो जॉनी को गले लगा लिया। गुरु दत्त ने ही उन्हें एक लोकप्रिय व्हिस्की ब्रांड के नाम पर यह नाम दिया था। जबकि असल जिंदगी में वो बिल्कुल भी शराब नहीं पीते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed