{"_id":"5c9b4bc9bdec221464537621","slug":"boney-kapoor-deny-wedding-rumours-of-his-son-arjun-kapoor-and-his-girlfriend-malaika-arora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका ने अर्जुन से शादी की खबरों को दी हवा, बोनी कपूर ने कहा-'ये सच नहीं!'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका ने अर्जुन से शादी की खबरों को दी हवा, बोनी कपूर ने कहा-'ये सच नहीं!'
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 27 Mar 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर मुमकिन मौके पर अर्जुन कपूर के साथ अपने प्यार का इजहार करती रहीं मलाइका अरोड़ा ने अपनी दूसरी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को वह मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर नजर आईं। खबरों के मुताबिक, मलाइका की शादी अर्जुन कपूर के साथ 19 अप्रैल को होगी और यह शादी किसी चर्च में सम्पन्न की जाएगी।
2 of 5
malaika arora
इस बारे में बता करने के लिए जब अर्जुन के पिता बोनी कपूर से अमर उजाला ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सूत्रों के मुताबिक मलाइका जिस क्लीनिक में गई थीं वह सौंदर्य उपचार किए जाते हैं। क्लीनिक से निकलते समय वह फोटोग्राफर्स की नजरों में आईं।
3 of 5
Malaika Arora
- फोटो : twitter
जैसा कि इन फोटोज में देख सकते हैं, मलाइका धूसर और सफेद रंग की ड्रेस पहनी हैं और वह काफी आश्वस्त नजर आ रही हैं। इसी के बाद उनकी और अर्जुन कपूर की शादी की तारीख की खबरें फैलनी शुरू हुईं। 45 साल की मलाइका दो साल पहले मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
दोनों की शादी 1998 में हुई थी। 33 साल के अर्जुन कपूर की मलाइका से जान पहचान सलमान खान के घर पर ट्रेनिंग के दौरान हुई। बताते हैं कि यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। अरबाज खान ने इस रिश्ते पर एतराज जताया तो मलाइका ने अरबाज के साथ रहना छोड़ दिया। इस बीच अरबाज के भी एक मॉडल से रिश्ते होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
अर्जुन और मलाइका के रिश्तों ने बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस पर भी काफी असर डाला है। वह सलमान खान के साथ अपनी फिल्म 'वांटेड' की सीक्वेल बनाने की तैयारी करते रहे हैं, लेकिन अर्जुन कपूर से नाराज सलमान खान ने इससे इनकार कर दिया। बोनी कपूर भी अर्जुन कपूर के इस रिश्ते से खुश नहीं हैं, उनकी कोशिश है कि किसी तरह अर्जुन अपनी जिद छोड़ दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।