फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर पति बोनी कपूर का बड़ा बयान, खोला ये बड़ा राज

Thu, 08 Mar 2018 09:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
boney kapoor make documentary film on sridevi life shekhar kapoor will be director
Sridevi

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहते हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद से बोनी कपूर काफी टूट गए हैं। वह ज्यादातर समय हताश बैठे रहते हैं। हालांकि श्रीदेवी की इच्छानुसार उन्होंने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्मदिन केक काटकर और परिवार के साथ बाहर डिनर कर मनाया। बोनी कपूर श्रीदेवी की हर ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं। खबर है कि बोनी कपूर श्रीदेवी के जीवन पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी ओरिजनल आवाज का इस्तेमाल करेंगे।

boney kapoor make documentary film on sridevi life shekhar kapoor will be director
Sridevi

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार समेत पूरा देश गम के माहौल में डूबा हुआ है। इसी बीच खबर आई है कि बोनी कपूर श्रीदेवी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगे। बोनी कपूर ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में श्रीदेवी की लाइफ के ओरिजनल वीडियो और रियल फुटेज का इस्तेमाल किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में श्रीदेवी के बारे में कुछ ऐसे तथ्य सामने आएंगे जो अभी तक किसी को नहीं पता। लोगों के कई तरह के भम्र टूटेंगे। 

boney kapoor make documentary film on sridevi life shekhar kapoor will be director
sridevi - फोटो : instagram

सूत्रों की मानें तो बोनी कपूर ने डॉक्यूमेंट्री बनाने की पूरी जिम्मेदारी अपने खास दोस्त शेखर कपूर को सौंपी है। शेखर पहले भी श्रीदेवी को बतौर हीरोइन कास्ट कर फिल्म मिस्टर इंडिया बना चुके हैं। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor make documentary film on sridevi life shekhar kapoor will be director
Sridevi, Amitabh

आपको बता दें कि बीते 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी का निधन हुआ था। वैसे तो पहले कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत की खबर आई थी। हालांकि बाद में पता चला कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। 28 फरवरी 2018 को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed