श्रीदेवी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक थीं जो फिल्मों में अभिनेता के बराबर ही नजर आती थीं। श्रीदेवी ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। श्रीदेवी को बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री माना जाता था। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ने श्रीदेवी को याद किया है।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को फिर किया याद, कहा- 'कैसे समय चला जाता है...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम थी। इस फिल्म को रिलीज हुए तीन साल हो गए हैं। फिल्म मॉम सात जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बड़े पर्दे पर श्रीदेवी की इस आखिरी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। मॉम फिल्म के तीन साल पूरे होने के बोनी कपूर ने श्रीदेवी सहित इस फिल्म से जुड़े सभी सितारों को याद किया है।
बोनी कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म मॉम से जुड़ी श्रीदेवी की दो तस्वीरें साझा की हैं। इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए बोनी कपूर ने खास ट्वीट भी लिखा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कैसे समय चला जाता है, तीन साल पहले फिल्म मॉम रिलीज हुई थी। फिल्म को हमेशा राष्ट्रीय पुरस्कार, श्रीदेवी सहित अन्य कलाकारों के शानदार परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाएगा।'
How time flies..it’s 3 years since the release of MOM . Will always be remembered for National Award winning performance of @SrideviBKapoor & the entire cast and teams stellar performance and hard work #AkshayKhanna @Nawazuddin_S @Iamsajalali @adnanactor @raviudyawar @arrahman pic.twitter.com/xLmlnQbhTT
बोनी कपूर ने अपने ट्वीट में फिल्म मॉम से जुड़े अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य सितारों को भी टैग किया है। फिल्म मॉम में श्रीदेवी और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के अलावा अक्षय खन्ना, सजल अली, अदनान सिद्दीकी और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिका में थे। सोशल मीडिया पर बोनी कपूर का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। बोनी कपूर के फैंस और श्रीदेवी के चाहने वाले भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि श्रीदेवी बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री थीं। उन्होंने महज चार साल की उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था। उन्होंने रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई तमिल-तेलुगू फिल्में कीं। बॉलीवुड में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री रहीं जिन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदार किए थे, लेकिन 24 फरवरी 2018 को भारतीय सिनेमा की इस दिग्गज अदाकारा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
पढ़ें: VIDEO: भारतीय होने पर इस अभिनेत्री के साथ बस ड्राइवर ने किया बुरा बर्ताव, बताई हैरान कर देने वाली घटना