फिल्म निर्माता बोनी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ ही परिवार की तस्वीरों को भी शेयर करते रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी मन की भावनाओं को फैंस के साथ साझा करते हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर कीं।
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने शेयर कीं कई तस्वीरें, श्रीदेवी के लिए लिखी यह बात...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने सबसे पहले दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों को आइसक्रीम का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रीदेवी अपनी आइसक्रीम काट रही हैं और बोनी उन्हें अपना हिस्सा भी दे रहे हैं।
बोनी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, हम दोनों के पास एक मीठा दांत था... उसका नियंत्रण था कि कितना होना चाहिए और मेरे पास कोई नियंत्रण नहीं है। इस तस्वीर को उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने भी लाइक किया है।
बोनी कपूर की इस थ्रोबैक तस्वीर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। एक फैन ने लिखा, श्रीदेवी सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, दुर्भाग्य से वह बहुत जल्दी चली गईं। इस तस्वीर को अब तक 39 सौ से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
बोनी कपूर ने अगली तस्वीर बेटी खुशी कपूर की शेयर की। इस तस्वीर में खुशी कपूर कार के भीतर बैठी हुई हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा- इंडीपैंडेंट। तस्वीर पर खुशी कपूर ने दिल वाले इमोजी बनाये हैं। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर तीसरी पोस्ट बेटे अर्जुन कपूर की फोटो के तौर पर डाली। जिसमें उन्होंने लिखा-टालमटोल करने वाला। जिस पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- हमेशा। इस तरह एक ही दिन में बोनी कपूर ने पहले दिवंगत पत्नी को याद किया और फिर उसके बाद बेटी खुशी की तस्वीर को फैंस के लिए साझा किया और आखिर में बेटे अर्जुन कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की।