फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनी लॉड्रिंग: सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस की एक और तस्वीर वायरल, एक्ट्रेस के गले पर दिखा लव बाइट

Sat, 08 Jan 2022 06:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 08 Jan 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
Money laundering: Another picture of Jacqueline Fernandez with Sukesh Chandrashekhar goes viral love bite shown on the neck of the actress
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। 200 करोड़ के ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित संबंध के चलते अभिनेत्री लगातार प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। हालांकि,अभिनेत्री कई बार आरोपी से किसी तरह के संबंध से इनकार कर चुकी हैं। हालांकि, इस बीच सुकेश के साथ अभिनेत्री की वायरल हुईं तस्वीरों ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। इसी बीच अब एक्ट्रेस की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सुकेश के साथ अभिनेत्री की यह तस्वीर जैकलीन की दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

loader

सोशल मीडिया पर सामने आई इस फोटो से एक बार फिर जैकलीन और सुकेश के रिश्ते को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। सामने आई तस्वीर में सुकेश जैकलीन फर्नांडिस को किस करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस फोटो में जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था जैकलीन फर्नांडिस के गले पर लव बाइट निशान। दरअसल, इस फोटो में अभिनेत्री के गले में लव बाइट साफ- साफ नजर आ रहा है। 

Money laundering: Another picture of Jacqueline Fernandez with Sukesh Chandrashekhar goes viral love bite shown on the neck of the actress
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद जैकलीन की मुश्किलें पहले से ज्यादा बढ़ सकती हैं। यह पहली बार नहीं है जब जैकलीन सुकेश के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस की और भी कई तस्वीरें सुकेश के साथ वायरल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Money laundering: Another picture of Jacqueline Fernandez with Sukesh Chandrashekhar goes viral love bite shown on the neck of the actress
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ कर चुका है। इतना ही नहीं ईडी ने अभिनेत्री को उनके एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में एयरपोर्ट पर ही रोक लिया था। दरअसल, मनी लॉड्रिंग केस के चलते ईडी ने अभिनेत्री को देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
Money laundering: Another picture of Jacqueline Fernandez with Sukesh Chandrashekhar goes viral love bite shown on the neck of the actress
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

इसी वजह से एक्ट्रेस इस साल क्रिसमस पर भी अपने घर नहीं जा सकी थीं। ऐसे में उन्होंने इस परिवार से दूर अकेले ही त्योहार मनाया था। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन और सुकेश रिलेशनशिप में थे। पूछताछ के दौरान सुकेश ने दावा किया था कि उसने एक्ट्रेस को करोड़ों के गिफ्ट दिए। बाद में एक्ट्रेस ने भी सुकेश से तोहफे लेने की बात स्वीकारी थी। 

विज्ञापन
Money laundering: Another picture of Jacqueline Fernandez with Sukesh Chandrashekhar goes viral love bite shown on the neck of the actress
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा सुकेश चंद्रशेखर ने श्रद्धा कपूर, शिल्पा शेट्टी और हरमन बावेजा जैसे अन्य बॉलीवुड सिलेब्रिटी के नाम का खुलासा किया था। सुकेश ने बताया था कि वह हरमन बावेजा को जानते थे। साथ ही उसने यह भी कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी बताया कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जेल से छुड़वाने के लिए वह उनके संपर्क में आया था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed