फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट से तीसरा ट्वीट करते ही भावुक हुए बोनी कपूर, लिखा इमोशनल कैप्शन

Fri, 04 May 2018 02:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
boney kapoor shares sridevi national film award photos from her twitter account
Boney Kapoor

बीते गुरुवार को दिल्ली में 65वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में फिल्म 'मॉम' के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। श्रीदेवी का अवॉर्ड बोनी कपूर और उनकी बेटियों ने लिया। आपको बता दें कि बोनी कपूर ने पत्नी को मिले नेशनल अवॉर्ड की तस्वीर और सर्टिफिकेट एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।



 

boney kapoor shares sridevi national film award photos from her twitter account
Boney Kapoor

श्रीदेवी बोनी कपूर नाम के ट्विटर हैंडल से पति बोनी कपूर ने पत्नी को मिले सम्मान की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। बोनी ने कैप्शन में लिखा- #national film awards। बोनी ने श्रीदेवी के निधन के बाद उनके ट्विटर हैंडल से फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद का ट्वीट किया था। उसके बाद से श्रीदेवी के ट्विटर हैंडल से बोनी द्वारा किया गया ये तीसरा ट्वीट है।
 



 

boney kapoor shares sridevi national film award photos from her twitter account
sridevi

श्रीदेवी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के इतिहास में बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में मरणोपरांत अवॉर्ड पाने वाली पहली हीरोइन हैं। फिल्म 'मॉम' 7 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर का 300वां रोल अदा किया था। 'मॉम' में उनकी एक्टिंग की क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor shares sridevi national film award photos from her twitter account
जाह्नवी कपूर

आपको बता दें कि इस खास इवेंट में जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी की साड़ी पहनी थी। अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने से पहले बोनी कपूर ने डीडी न्यूज से बात करते हुए कहा था कि श्रीदेवी टीवी चैनल्स पर प्रसारित होने वाली अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का हमेशा मनोरंजन करती रहेंगी। उन्होंने कहा- 'यह हमारे लिए गर्व की बात है। हम उन्हें मिस करते हैं। वो यहां आकर बहुत खुश होतीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed