{"_id":"5aec04ed4f1c1b85028b7ff2","slug":"amitabh-bachchan-again-qestions-twitter-about-his-follower-count","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फॉलोअर न बढ़ने को लेकर ट्विटर पर फिर भड़के अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर पूछा यह सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फॉलोअर न बढ़ने को लेकर ट्विटर पर फिर भड़के अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर पूछा यह सवाल
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटी में से एक हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने ट्विटर अकाउंट से नाराज नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर ट्विटर के मैनेजमेंट से सवाल किया है।
amitabh bachchan
दरअसल पिछले काफी समय से उनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं। जिसे लेकर वह बेहद हताश है। बस इसी वजह से उन्होंने ट्वीट कर ट्विटर के मैनेजमेंट से सवाल कर पूछा है कि, कैसे आप फॉलोअर्स की संख्या को स्थिर कर लेते हैं?
Amitabh Bachchan
अमिताभ ने लिखा, 'डियर ट्विटर मैनेजमेंट, यह चौंकाने वाला है कि आप फॉलोअर्स की संख्या को स्थिर कैसे बनाए हुए हैं, जबकि यहां पर लोगों का जुड़ना जारी है। बहुत अच्छे। मेरा मतलब है कि हर गेंद छक्का लग रही है लेकिन स्कोर बढ़ ही नहीं रहा है।'
T 2793 - Dear Twitter Management , its quite amazing how you manage to keep numbers of followers CONSTANT, & not moving AT ALL despite maximum activity !!👏👏👏👏👏.. well done !! I mean how do you keep the score board from not moving despite every ball being hit for a 6 !! pic.twitter.com/oDZU9xxYAZ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 2, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
आपको बता दें, बिग बी इससे पहले भी प्रशंसकों की संख्या कम करने पर ट्विटर छोड़ने की धमकी दे चुके हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने ट्विटर को धमकी देते हुए कहा था कि अगर ट्विटर ने उनकी फॉलोअर्स की संख्या को नियंत्रित करने की कोशिश की तो वो इसे छोड़ देंगे। इसके बाद ट्विटर की एक टीम ने आकर उनसे मुलाकात भी की थी।
T 2599 - TWITTER ..!!!?? you reduced my number of followers .. !!??HAHAHAHAHAHAHA .. !! thats a joke .. time to get off from you .. thank you for the ride .. 😠😠😠 .. there are many 'other' fish in the sea - and a lot more exciting !! pic.twitter.com/85c15pDif4
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 31, 2018