फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Border 2: बॉर्डर 2 पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Thu, 09 May 2024 07:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 May 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Border 2 New Update Sunny Deol Ayushmann Khurrana Film to release on Republic day 2026 as per report
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

'गदर 2' के बाद सनी देओल के सितारे बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म के बाद अभिनेता कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक कल्ट क्लासिक फिल्म बॉडर के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म को अगले साल रिलीज करने की योजना पर काम किया जा रहा है। 


Saif Ali Khan: 'श्रीकांत' की राह पर चले सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म में अनोखे किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

Border 2 New Update Sunny Deol Ayushmann Khurrana Film to release on Republic day 2026 as per report
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म में सनी के साथ सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना जैसे सितारे नजर आए थे। 'बॉर्डर 2' में कथित तौर पर आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं। जेपी दत्ता इस फिल्म का निर्माण निधि दत्ता और भूषण कुमार के साथ करेंगे। वहीं, इसके निर्देशन की कमान अनुराग सिंह के हाथ में सौंपी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सनी मेजर कुलदीप सिंह चंदूरी की अपनी भूमिका में वापसी करते दिखेंगे।

Border 2 New Update Sunny Deol Ayushmann Khurrana Film to release on Republic day 2026 as per report
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

उनके अलावा आयुष्मान फिल्म में भारतीय सशस्त्र बल के जवान के किरदार में होंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को अगले साल  गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता इसे 23 जनवरी, 2026 को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Border 2 New Update Sunny Deol Ayushmann Khurrana Film to release on Republic day 2026 as per report
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

यह फिल्म पिछले एक साल से लेखन के चरण में है। मेकर्स इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी युद्ध ड्रामा फिल्म बनाना चाहते हैं। 'बॉर्डर 2' के अलावा, सनी देओल 'लाहौर 1947' में भी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Border 2 New Update Sunny Deol Ayushmann Khurrana Film to release on Republic day 2026 as per report
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इसकी शूटिंग शुरू की गई है। इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Aditi Rao Hydari: 'मैं खुशकिस्मत हूं और यह अहसास बेहद खास है', सिद्धार्थ के साथ सगाई पर अदिति ने बयां की खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed