इन दिनों सोशल मीडिया पर #BottleCapChallenge चल रहा है। इस चैलेंज में एक शख्स को गोल घूमते हुए सामने रखी बोतल के ढक्कन को खोलकर हटाना होता है, लेकिन बोलत नहीं गिरनी चाहिए। सेलेब्स एक दूसरे को इसका चैलेंज दे रहे हैं। हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है।
इस एक्टर ने शुरू किया #BottleCapChallenge, अक्षय कुमार ने कर दिखाया कारनामा, फैंस हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है- 'मैं खुद को रोक नहीं पाया #BottleCapChallenge। अपने आइडल से इंस्पायर होकर। मुझे दिखने वाले बेस्ट वीडियो को मैं री-ट्वीट और री-पोस्ट करूंगा। तो लड़कों और लड़कियों इसे करो। इसे करते हैं।'
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
अक्षय ने ये स्टंट जेसन स्टेथम से इंस्पायर होकर किया है। बीते रोज जेसन स्टेथम ने इस चैलेंज को करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। जेसन स्टेथम को ये चैलेंज Errolson Hugh ने दिया था। जिसे जेसन स्टेथम ने पूरा किया। टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को भी इस चैंलेज के लिए इनवाइट किया गया है। अब देखना ये है कि ये लोग कितनी जल्दी इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हैं।
A post shared by Jason Statham (@jasonstatham) on
बात करें अक्षय कुमार की तो उनका यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनके फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 1 घंटे में इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। यह चैलेंज पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रहा है, लोग बढ़- चढ़कर इस चैलेंज का हिस्सा बन रहे हैं और अपने वीडियो बनाकर इसे शेयर कर रहे हैं। अब तक इसके कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वो कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय फिल्म गुड न्यूज में करीना कपूर के साथ दिखेंगे। साथ ही अक्षय फिल्म लक्ष्मी बम और हाउसफुल-4 में भी काम करते नजर आएंगे। हाल ही में सूर्यवंशी के लिए अक्षय और कटरीना ने 'टिप टिप बरसा पानी' गाने की शूटिंग पूरी की है।