सलमान की इस हीरोइन से डरे लोग, 'कालाकांडी' और 'मुक्काबाज' को पीछे छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘1921’ रिलीज होत ही ही मुश्किलों में भी घिर गई। जिसके चलते यह फिल्म कई मल्टीप्लेक्सेस में रिलीज नहीं की गई है। देश के 4 बड़े मल्टीप्लेक्सेस ने जरीन खान की फिल्म '1921' का बायकॉट कर दिया है। जिसके चलते यह फिल्म PVR, INOX, कार्निवल सिनेमाज और सिनेपोल्स में रिलीज नहीं की गई। हालांकि इसके बावजूद '1921' बाकि दोनों
फिल्मों से आगे रही।
'1921' ने पहले हफ्ते में लगभग 11 करोड़ की कमाई की। जबकि दूसरे नंबर पर यूपी के टाइसन की कहानी कहने वाली अनुराग कश्यप निर्देशित 'मुक्काबाज' के हिस्से में हफ्ते भर में 7 करोड़ आए। 'मुक्काबाज' को मीडिया में काफी सराहना मिली थी। सैफ अली खान स्टारर 'कालाकांडी' का बाजार सबसे खराब रहा।
'मुक्काबाज' को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला पहले दिन के बाद फिल्म ने अच्छी कमाई की। मेट्रो शहरों की कही जा रही 'कालाकांडी' के शो महानगरों में चौथे ही दिन से रद्द होने लगे थे। पहले हफ्ते में फिल्म ने 4.50 करोड़ कमाए।
इस बीच सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर चौथे हफ्ते में भी कमाऊ साबित हो रही है। इसका कलेक्शन अब तक 330 करोड़ रुपए हो चुका है। बीते हफ्ते अकेले मुंबई में ही इसकी कमाई 100 करोड़ रही। यूपी, दिल्ली, पंजाब को मिलाकर उत्तर भारत में फिल्म का कलेक्शन 110 करोड़ से ऊपर है।
#TigerZindaHai biz at a glance...
Week 1: ₹ 206.04 cr
Week 2: ₹ 85.51 cr
Week 3: ₹ 27.31 cr
Week 4: ₹ 10.89 cr
Total: ₹ 329.75 cr
India biz. #TZH
BLOCKBUSTER.